7 अनोखे आम जिनकी सुरक्षा में 24 घंटे तैनात रहते हैं 4 गार्ड और 6 खतरनाक कुत्‍ते

गर्मी के इस सीजन में सभी आम खाना पसंद करते हैं और आम से बने कई व्यंजन बनाए जाते हैं। अच्छी किस्म के आम की कीमत भी बहुत ऊंची होती हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम ऐसे अनोखे आम के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी सुरक्षा में 24 घंटे 4 गार्ड और 6 खतरनाक कुत्‍ते तैनात रहते हैं। इतनी सिक्यूरिटी तो किसी अमीर आदमी की भी नहीं होती हैं लेकिन इन आमों की हो रही हैं। आखिर इन आमों की ऐसी क्या खास बात हैं कि इनकी इतनी कड़ी सुरक्षा की जा रही हैं।

जानकारी के मुताबिक ये मामला मध्य प्रदेश का है, जहां के एक शहर में ऐसा भी बाग है जहां महज 7 आमों की रखवाली के लिए छह गार्ड और 6 खूंखार जंगली कुत्‍ते तैनात किए गए हैं। ये जापान का स्‍पेशल आम ताईयो नो तमागो है। इसका वजन 900 ग्राम तक होता हैं। ये दुनिया के सबसे मंहगे आम है। इस खास आम की खेती करने वाले एक दंपत्ति हैं जिसका नाम संकल्‍प परिहार और रानी परिहार है। उन्‍होंने बताया कि पिछले वर्ष इस आम की कीमत 2 लाख 70 हजार प्रति किलो थी। रानी परिहार ने बताया कि जब इन आमों की कीमत के बारे में लोगों को पता चला तो चोर बाग से आम चुराने पहुंच गए और दो आम और पेड़ की डालियां चुरा ले गए। इसलिए इस बार हमने इसकी सुरक्षा में कोई कमी नहीं छोड़ी है।

रानी परिहार ने कहा कि इस आम के खरीददार उन्हें बड़ी कीमत देने को तैयार है लेकिन हमने नहीं बेचने का फैसला किया। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि हम पौधों की खरीद के लिए चेन्‍नई जा रहे थे तो ट्रेन में किसी पैसेंजर ने मुझे ये पौधे देते हुए कहा कि इन्हें अपने बच्चों की तरह पालना। तब हमें पता नहीं था कि ये दुनिया का सबसे खास आम है। इसलिए हमने इसे सामान्य पौधे समझ बाग में लगा दिया। लेकिन जब इस पेड़ पर आम आए तो हम दंग रह गए, क्योंकि ये लाल रंग के थे। फिर हमने इस खास आम के बारे में जानना शुरू किया। जिसके बाद हमें इस आम की असल कीमत पता चली।