कील मैन: ग्वालियर में छात्र के पेट से निकलीं 27 कीलें, आमाशय से 25 निकालीं, 2 कील छोटी आंत में फंसी थीं

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां, एक 17 साल का लड़का खाने में 3-3 इंच की 27 कील खा लीं। घटना का पता उस समय लगा जब उसे पेट में असहनीय दर्द हुआ। परिजन उसे लेकर माहेश्वरी नर्सिंग होम पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड कराया तो दंग रह गए।

मुरार के आर्यनगर में रहने वाले17 साल का धनंजय कुमार को एक दिन पहले पेट में तेज दर्द हुआ था। कुछ ही देर बाद उसका पेट फूलना शुरू हो गया और उल्टियां होने लगीं। जब दर्द असहनीय हुआ तो परिजन उसे लेकर माहेश्वरी नर्सिंग होम पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने दर्द का कारण जानने के लिए अल्ट्रा साउंड कराया तो वह काफी हैरत में पड़ गए। इस दौरान छात्र के पेट में लोहे की कील ही कील नजर आईं। उन्होंने फौरन ऑपरेशन करने का फैसला लिया, क्योंकि थोडी से देर होने पर छात्र की जान को खतरा हो सकता था। ऐसे में हॉस्पिटल के सीनियर सर्जन डॉ वीरेन्द्र माहेश्वरी, डॉ श्वेता माहेश्वरी ने रविवार दिन में ऑपरेशन शुरू किया। लगभग ढाई घंटे तक ऑपरेशन चला।

बता दें कि इस घटना से डॉक्टर काफी हैरान थे कि बच्चा अभी तक जिंदा कैसे हैं। इसे कोई बड़ा नुकसान क्यों नहीं हुआ। वहीं, ढाई घंटे चले ऑपरेशन के बाद छात्र के आमाशय से 25 कील और छोटी आंत से 2 कील निकाली गई हैं। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल छात्र की हालत खतरे से बाहर है।

ऑपरेशन करने के बाद डॉक्टर ने कहा कि आमाशय में से 25 कील निकाल लीं, लेकिन 2 कीलों ने बहुत परेशान किया। यह छोटी आंत में अंदर चली गई थीं। डॉक्टर वीरेन्द्र माहेश्वरी के अनुसार तो छात्र अब सुरक्षित है। उसकी हालत फिलहाल ठीक है। उधर सीनियर डॉक्टरों का कहना है कि उनके लिए यह ऑपरेशन सामान्य नहीं है। ऐसा केस पहली बार ही सामने आया है।

गौरतलब है कि 17 साल के छात्र 27 कील कैसे खा गया यह रहस्य अभी भी बरकरार है। चूंकि छात्र 10वीं का छात्र और उसकी मानिसक स्थिति भी ठीक है।