2 फीट के चिश्ती को मिली 6 फीट लंबी दुल्हन, शादी में शामिल हुए 13 देश के लोग

पाकिस्तान (Pakistan) के बुरहान चिश्ती अपनी लंबाई की वजह से सोशल मीडिया पर संसेशन बने हुए हैं। दरअसल, उनकी लंबाई 2 फीट है और उन्होंने 6 फीट लंबी फौजिया से शादी की है। उनका निकाह नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में हुआ है। जिसमें 13 देश के लोग शामिल हुए।

चिश्ती को लोग प्यार से बोबो बुलाते हैं। वह पोलिया के मरीज हैं और बचपन से ही ओस्लो में रहते हैं। बोबो नॉर्वे में अभिनेता सलमान खान के बीइंग ह्यूमन कैंपेन का प्रतिनिधित्व भी करते हैं। 2017 में उन्हें मोस्ट इंस्पिरेशनल मैन का अवॉर्ड भी मिल चुका है। फौजिया पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की रहने वाली हैं।