18 साल के लड़के ने ऐसी महिला से रचाई शादी जिसका पोता भी युवक से है 3 साल बड़ा

कहा जाता हैं कि प्यार अंधा होता हैं जो कि उम्र, जाति, धर्म या लिंग कुछ नहीं देखता हैं, बस हो जाता हैं। ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला देखने को मिल रहा हैं जहां 18 साल के लड़के ने ऐसी महिला से शादी रचाई हैं जिसके पोते की उम्र भी युवक से 3 साल बड़ी हैं। दोनों को जब प्यार हुआ तो गैरी हार्डविक की उम्र 18 वर्षी और बुजुर्ग महिला अल्मेडा की उम्र 71 साल थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि इन दोनो के बीच 53 साल का अंतर है। दोनों के बीच करीबियां छह साल पहले सन् 2015 में आई थी, जब गैरी हार्डविक अपनी चाची लिजा के अंतिम संस्कार में पहुंचा था, तभी उसे अल्मेडा को देखकर प्यार आया।

दोनों की प्रेम कहानी की बात करें तो वे दोनों पहली बार अपने 45 वर्षीय बेटे के अंतिम संस्कार के वक्त चर्च में गैरी से मिली थी। दोनों को पहली ही मुलाकात में एक दूसरे से प्यार हो गया था। साल 2015 में महज दो हफ्ते बाद दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली। 72 साल की अल्मेडा का कहना है कि उनके लिए उम्र तो महज नंबर है। उन्हें देर से ही सही लेकिन इस उम्र में सच्चा प्यार मिल गया। उन्होंने अपने पति 19 साल के गैरी हार्डविक के बारे में कहा कि वो यंग महिलाओं की तरफ अट्रैक्ट नहीं होते हैं। उनके लिए अल्मेडा ही सब कुछ हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अल्मेडा का पोता भी उसके पति से तीन साल बड़ा है। अल्मेडा के पति गैरी ने कहा कि वो यंग लड़कियों की तरफ ज्यादा अट्रैक्ट नहीं होते हैं। जब वो 13-14 साल के थे तब भी बड़ी महिलाएं ही अट्रैक्ट करती थी। गैरी इससे पहले 77 साल की महिला के साथ रिलेशन में थे। लेकिन रिलेशनशिप अच्छा नहीं रहा जिसके बाद उन्होंने अल्मेडा से शादी कर ली।