हैरतंगेज मामला : एक महिला की आंख से निकाले गए करीब 14 कीड़े, पढ़े पूरी खबर

ओर्गन में एक ऐसा हैरतंगेज मामला सामने आया है, जिसपर शायद ही कोई यकीन कर पाए। यहां की एक महिला की आंख में ऐसा संक्रमण हुआ है जो अब तक सिर्फ पशुओं में ही होता था, लेकिन इससे भी ज्यादा हैरानी वाली बात तो यह है कि इस महिला की आंख से डाक्टरों ने करीब 14 कीड़े निकाले जिनकी लंबाई आधे इंच तक थी। महिला दुनिया की पहली ऐसी ज्ञात इंसान है, जिसकी आंखों में एक ऐसे कीड़े का संक्रमण पाया गया।

वैज्ञानिकों ने थेलाजिया गुलोसा नाम के संक्रमण से पहली बार किसी इंसान के प्रभावित होने के मामले की जानकारी दी। ये कीड़े उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी कनाडा में पाए जाते हैं। अमेरिका के ‘सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी)डिवीजन ऑफ पैरासिटिक डिजीज एंड मलेरिया’ के वैज्ञानिक और मुख्य अध्ययनकर्ता ने कहा कि अमेरिका में आंखों में कृमि परजीवी संक्रमण के मामले विरल हैं।

इस मामले में कीड़े की प्रजाति थेलाजिया थी, जिसके इंसानों में संक्रमण का कभी मामला सामने नहीं आया था। पहले माना जाता था कि इस तरह के (थेलाजिया) कीड़ों की केवल दो अलग-अलग प्रजातियां हैं, जो इंसानों को संक्रमित करती हैं। लेकिन अब हमने सूची में थेलाजिया गुलोसा को भी शामिल कर लिया है। यह अध्ययन ‘अमेरिकन जर्नल ऑफ ट्रॉपिकल मेडिसिन एंड हाइजीन’ में प्रकाशित किया गया है।