Vivo अपनी V80 सीरीज का विस्तार करने की तैयारी में है। कंपनी जल्द ही इस सीरीज में नया स्मार्टफोन Vivo V80 FE पेश कर सकती है। इस फोन को वीवो फिलीपींस की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट और कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन वेबसाइट पर Coming Soon टैग के साथ इसकी मौजूदगी से लॉन्च की तैयारी के संकेत मिलते हैं। कंपनी ने फोन के कलर ऑप्शन भी दिखाए हैं। Vivo V80 FE को लेकर इससे पहले थाईलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी जानकारी सामने आई थी। अब आधिकारिक वेबसाइट की लिस्टिंग के बाद फोन के कुछ प्रमुख फीचर्स और डिजाइन से जुड़ी जानकारियां सामने आई हैं। इसमें बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 50MP कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स दिए जाने की बात है।
Vivo V80 FE के दो कलर ऑप्शन की जानकारीवीवो की फिलीपींस वेबसाइट पर लिस्टिंग के मुताबिक, Vivo V80 FE को Chill Green और Sparking Gold कलर में पेश किया जाएगा। ये दोनों कलर फोन के कंफर्म किए गए विकल्पों में शामिल हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी यह जानकारी नहीं दी है कि भारत समेत दूसरे बाजारों में भी यही कलर वेरिएंट उपलब्ध होंगे या नहीं।
120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्लेVivo V80 FE में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलने की जानकारी दी गई है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,800 निट्स और लोकल ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक बताई गई है। इस तरह फोन के डिस्प्ले में हाई रिफ्रेश रेट और ब्राइटनेस से जुड़े फीचर्स दिए जाएंगे।
Dimensity 7400 Turbo चिपसेट और 256GB स्टोरेजपरफॉर्मेंस के लिए Vivo V80 FE में MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट दिया जाएगा। इसके साथ 8GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलने की जानकारी है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 17 पर आधारित OriginOS 7 के साथ आएगा।
तीनों कैमरों में मिलेगा 50MP सेंसरफोटोग्राफी के लिए Vivo V80 FE में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसके पिछले हिस्से में OIS सपोर्ट वाला 50MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया जाएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 50MP का कैमरा मिलने की जानकारी दी गई है। इस तरह फोन के फ्रंट और रियर कैमरा सेटअप में 50MP सेंसर को जगह दी गई है।
7000mAh बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग
बैटरी के मामले में भी Vivo V80 FE में बड़ी क्षमता दी जाएगी। फोन में 7,000mAh की बैटरी मिलने की जानकारी है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा स्मार्टफोन को IP68 और IP69 रेटिंग के साथ पेश किया जाएगा। ये रेटिंग धूल और पानी से सुरक्षा से जुड़ी हैं। हालांकि, फोन की कीमत, बिक्री की तारीख और भारत में लॉन्च को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। फिलहाल आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी लिस्टिंग और सामने आए फीचर्स के आधार पर ही इसके बारे में जानकारी उपलब्ध है।
Vivo V80 के फीचर्स भी जानेंVivo V80 FE से पहले कंपनी भारत में Vivo V80 लॉन्च कर चुकी है। इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट के साथ 8GB RAM और 512GB स्टोरेज मिलता है। फोन में 7,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके पिछले हिस्से में तीन कैमरे हैं। इनमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP का टेलीफोटो पेरिस्कोप कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।