वीवो भारतीय बाजार में अपनी T5 सीरीज का एक और स्मार्टफोन जोड़ने जा रही है। कंपनी ने Vivo T5 की लॉन्च तारीख की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। यह फोन 2 सितंबर को दोपहर 12 बजे भारत में पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले वीवो ने फोन का डिजाइन और इसके कई प्रमुख फीचर्स भी सामने रख दिए हैं।
7050mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्लेVivo T5 को कंपनी 1.5K रेजलूशन वाले AMOLED डिस्प्ले के साथ उतारेगी। स्क्रीन में 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। फोन की एक बड़ी खासियत इसकी 7050mAh बैटरी होगी। प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट दिया जाएगा।
फोन का डिजाइन भी कंपनी ने आधिकारिक तौर पर दिखाया है। इसमें हॉरिजोन्टल कैमरा मॉड्यूल नजर आता है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, फोन की मोटाई 7.9mm होगी और इसमें 3D कर्व्ड डिस्प्ले दिया जाएगा।
दो कलर ऑप्शन में आएगा फोनVivo T5 को भारत में रॉयल ब्रॉन्ज और सिल्वर ग्रीन रंगों में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी तैयार की है, जिसे Flipkart से जोड़ा गया है।
फोन की कीमत को लेकर अभी कंपनी ने आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक भारत में Vivo T5 की शुरुआती कीमत 34,999 रुपये हो सकती है। कैमरा, रैम और स्टोरेज से जुड़ी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
T5 सीरीज में पहले से मौजूद हैं ये फोनVivo T5 के आने से पहले कंपनी भारतीय बाजार में इस सीरीज के चार मॉडल पेश कर चुकी है। इनमें Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G, Vivo T5x 5G और Vivo T5e शामिल हैं। इनमें Vivo T5e को पिछले महीने ही लॉन्च किया गया था।
Vivo S2 से कितनी मिलती है डिजाइन की झलक?Vivo T5 का डिजाइन हाल में लॉन्च किए गए Vivo S2 से मिलता-जुलता बताया गया है। Vivo S2 में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह फोन MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट के साथ आता है और इसमें 8GB रैम के साथ 256GB तक स्टोरेज उपलब्ध है।
Vivo S2 के रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का मुख्य कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए 32MP कैमरा दिया गया है। फोन में 7050mAh बैटरी के साथ 44W फास्ट चार्जिंग मिलती है। यह Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है।
Vivo T5 के मामले में फिलहाल कंपनी ने कैमरा, रैम और स्टोरेज जैसे कई अहम विवरण सार्वजनिक नहीं किए हैं। इनकी जानकारी लॉन्च के समय सामने आने की उम्मीद है।