भारत में सैमसंग स्मार्टफोन्स की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। कंपनी जैसे ही नया मॉडल लॉन्च करती है, वैसे ही उसके पुराने फ्लैगशिप फोन्स की डिमांड भी बनी रहती है। इसी ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए फ्लिपकार्ट ने सैमसंग डिवाइसेज पर एक खास सेल की शुरुआत की है, जहां यूजर्स को अपने पसंदीदा सैमसंग फोन भारी छूट के साथ खरीदने का मौका मिल रहा है।
देश की जानी-मानी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने फ्लिपकार्ट पर ‘Galaxy Days’ सेल की घोषणा की है। इस सेल के दौरान सिर्फ स्मार्टफोन्स ही नहीं, बल्कि सैमसंग के लैपटॉप, टैबलेट और वियरेबल डिवाइसेज पर भी शानदार ऑफर्स दिए जा रहे हैं। यह सेल 3 फरवरी से 5 फरवरी तक चलेगी, जिसमें ग्राहकों को एक्सक्लूसिव Samsung Care+ बेनिफिट्स के साथ-साथ आकर्षक सरप्राइज रिवॉर्ड्स भी मिलने वाले हैं।
सैमसंग गैलेक्सी S25+ पर 28,000 रुपये तक की छूट, ऐसे उठाएं पूरा फायदाअगर आप Samsung Galaxy S25+ खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहद खास हो सकता है। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुई सैमसंग की फ्लैगशिप S सीरीज का हिस्सा है, जिसकी शुरुआती कीमत 99,999 रुपये रखी गई थी। लेकिन फ्लिपकार्ट की इस खास सेल में इसे काफी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है।
Galaxy S25+ के 12GB रैम वेरिएंट को फ्लिपकार्ट पर 74,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, यानी सीधे तौर पर करीब 25,000 रुपये की कटौती। इसके अलावा, अगर आप Flipkart Axis Bank या Flipkart SBI कार्ड से भुगतान करते हैं, तो आपको 3,750 रुपये का अतिरिक्त कार्ड डिस्काउंट भी मिल सकता है। इस तरह कुल मिलाकर यह फोन लगभग 27,750 रुपये तक सस्ता पड़ सकता है।
एक्सचेंज ऑफर से और भी कम हो सकती है कीमतइतना ही नहीं, अगर आप अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करना चाहते हैं, तो Samsung Galaxy S25+ पर 59,550 रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट भी मिल सकता है। हालांकि, यह एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन के ब्रांड, मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगी। सही कंडीशन में फोन होने पर यह डील और भी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है।
Galaxy Days सेल में अन्य सैमसंग फोन्स पर भी शानदार ऑफर्सफ्लिपकार्ट की इस Galaxy Days सेल में सिर्फ S25+ ही नहीं, बल्कि सैमसंग के अन्य स्मार्टफोन्स पर भी जबरदस्त डील्स दी जा रही हैं। ग्राहक Galaxy F सीरीज के स्मार्टफोन को 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। वहीं Galaxy A सीरीज के फोन 19,999 रुपये की डिस्काउंटेड कीमत पर उपलब्ध होंगे।
इसके अलावा, सैमसंग की प्रीमियम फ्लैगशिप S सीरीज के फोन्स को 42,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदने का मौका मिल रहा है। फोल्डेबल स्मार्टफोन पसंद करने वालों के लिए Galaxy Z सीरीज की शुरुआत 99,999 रुपये से हो रही है। खास बात यह है कि चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर ग्राहकों को 10,000 रुपये तक का अतिरिक्त कैशबैक भी दिया जा रहा है।
अगर आप लंबे समय से सैमसंग का फ्लैगशिप फोन खरीदने का प्लान बना रहे थे, तो यह सेल आपके लिए सही मौका साबित हो सकती है, जहां प्रीमियम डिवाइस पर भारी बचत का फायदा उठाया जा सकता है।