Samsung Galaxy S25 Plus पर बंपर छूट, कीमत में 30,000 रुपये तक की कटौती, जानें शानदार ऑफर

Samsung Galaxy S25 Plus की कीमत में बड़ी छूट दी गई है। दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज ने अपने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को अब तक के सबसे कम प्राइस में पेश किया है। इस फोन को लॉन्च कीमत से लगभग 30,000 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। अमेज़न पर चल रहे सेल के दौरान यह फोन बेहद आकर्षक दाम में उपलब्ध है। कंपनी 25 फरवरी को नई Galaxy S26 सीरीज भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने वाली है। ऐसे में Galaxy S25 Plus को खरीदने का यह सही मौका माना जा रहा है।

Samsung Galaxy S25 Plus पर एक्सक्लूसिव ऑफर


लॉन्च के समय Samsung Galaxy S25 Plus की कीमत 99,999 रुपये थी। अब इस फोन पर 25,000 रुपये की सीधी कटौती की गई है, जिससे इसकी कीमत 74,994 रुपये रह गई है। इसके अलावा, ग्राहक 4,000 रुपये का फ्लैट कूपन डिस्काउंट और 1,500 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी पा सकते हैं। इन सभी छूटों के बाद यह फोन केवल 69,194 रुपये में खरीदा जा सकता है। Amazon पर चल रही इस सेल में यह फोन अब तक के सबसे कम दाम में उपलब्ध है।

Samsung Galaxy S25 Plus के फीचर्स

डिस्प्ले और डिजाइन: फोन में 6.65 इंच का Quad HD+ डायनैमिक AMOLED 2x डिस्प्ले है, जिसका रेज़ॉल्यूशन 3120 x 1440 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है।

प्रोसेसर और स्टोरेज: यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर चलता है। इसमें 12GB रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प उपलब्ध है। फोन Android 15 आधारित OneUI 7 पर काम करता है और कंपनी 7 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट की सुविधा देती है।

कैमरा: फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप है – 50MP का मेन कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड और 10MP का टेलीफोटो कैमरा। मेन कैमरा OIS सपोर्ट करता है। फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा है।

बैटरी और चार्जिंग: फोन में 4,900mAh की बैटरी है, जो 45W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

अन्य फीचर्स:
फोन IP68 रेटेड है, यानी यह पानी और धूल प्रतिरोधी है।

इस सेल के दौरान Samsung Galaxy S25 Plus फ्लैगशिप फोन को बेहद कम दाम में खरीदकर ग्राहक तकनीक और परफॉर्मेंस का बेहतरीन अनुभव ले सकते हैं।