इस तारीख को भारत में लांच होगा सैमसंग गैलेक्सी F70e 5G, फीचर्स से लग रहा सुपर पावरफुल फोन

साउथ कोरिया की टेक कंपनी सैमसंग अपनी नई गैलेक्सी F70 सीरीज का पहला स्मार्टफोन गैलेक्सी F70e 5G भारत में पेश करने जा रही है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसके लॉन्च की तारीख की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही हैंडसेट के डिजाइन, कलर ऑप्शन, डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी कैपिसिटी जैसी प्रमुख जानकारियां भी सामने आई हैं। गैलेक्सी F70 लाइनअप के इस पहले मॉडल में डुअल रियर कैमरा मिलेगा और यह टेक्सचर्ड रियर पैनल के साथ आएगा। फ्रंट में वॉटर ड्रॉप नॉच के भीतर सेल्फी कैमरा फिट होगा।

भारत में लॉन्च डेट: 9 फरवरी

सैमसंग ने पुष्टि की है कि गैलेक्सी F70e 5G भारत में 9 फरवरी 2026 को लॉन्च होगा। कंपनी ने इसके लिए डेडीकेटेड माइक्रोसाइट अपडेट किया है, जिसमें फोन की बैटरी, डिजाइन, कैमरा सेटअप, कलर ऑप्शन और डिस्प्ले जैसी सभी जानकारियां साझा की गई हैं।

डिस्प्ले और कलर ऑप्शन

फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट और सैमसंग इंडिया के ऑनलाइन स्टोर पर होगी। यह लाइमलाइट ग्रीन और स्पॉटलाइट ब्लू रंगों में उपलब्ध होगा। फोन के रियर पैनल पर लेदर फिनिश देखने को मिलेगी। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 6.7 इंच का HD+ स्क्रीन दिया जाएगा।

कैमरा फीचर्स

गैलेक्सी F70e 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसमें पीछे 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी शामिल है।

बैटरी क्षमता

इस स्मार्टफोन में 6000mAh की बैटरी होगी। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह पूरे दिन और रात आराम से चल सकेगी।

चिपसेट, स्टोरेज और संभावित कीमत

फोन का चिपसेट और कीमत फिलहाल कंपनी ने आधिकारिक तौर पर साझा नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गैलेक्सी F70e 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर के साथ आएगा, जिसमें 6GB तक RAM और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में इसकी कीमत 15,000 रुपये से कम होने की संभावना है। कंपनी आने वाले दिनों में इसकी पूरी जानकारी और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर सकती है।