Poco भारत में अपनी नई X8 सीरीज पेश करने की तैयारी में है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि Poco X8 और Poco X8 Power को 4 सितंबर को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज की खास बात बड़ी बैटरी है। Poco X8 Power कंपनी का 10,000mAh बैटरी वाला पहला स्मार्टफोन होगा, जबकि Poco X8 में 9,000mAh की बैटरी दी जाएगी।
कंपनी ने अपने आधिकारिक X हैंडल के जरिए लॉन्च डेट की जानकारी साझा की है। दोनों स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर भी लिस्ट किया जा चुका है। इनके लिए एक अलग माइक्रोसाइट भी तैयार की गई है, जहां फोन से जुड़ी जानकारियां और फीचर्स सामने आ रहे हैं।
Poco X8 Power में 10,000mAh बैटरीPoco X8 Power इस सीरीज का सबसे खास मॉडल होगा। इसमें 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
दूसरी ओर, Poco X8 में 9,000mAh क्षमता की बैटरी मिलने की पुष्टि हुई है। यह फोन 68W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। कंपनी के टीजर में दोनों मॉडल अलग-अलग रंगों में नजर आए हैं। Poco X8 को ऑरेंज और X8 Power को यैलो कलर में दिखाया गया है।
दोनों फोन में मिलेगा 6.83 इंच AMOLED डिस्प्लेPoco X8 और X8 Power दोनों में 6.83 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है। Poco X8 में AMOLED पैनल के साथ FHD+ रेजलूशन मिलने की बात सामने आई है। वहीं, X8 Power में 1.5K रेजलूशन वाला AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।
परफॉर्मेंस के लिए दोनों स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen सीरीज का चिपसेट मिलने की संभावना है। रैम और स्टोरेज की बात करें तो इनमें 8GB या 12GB RAM के साथ 256GB तक स्टोरेज का विकल्प मिल सकता है।
कैमरा सेटअप में भी अंतरPoco X8 Power में फोटोग्राफी के लिए 50MP का मेन OIS कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ 8MP का सेकेंडरी कैमरा मिलने की संभावना है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
वहीं, Poco X8 में भी 50MP का मेन OIS कैमरा मिलने की जानकारी है। इस मॉडल के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP कैमरा दिया जा सकता है।
Android 16 पर आधारित HyperOS 3सॉफ्टवेयर की बात करें तो Poco X8 और Poco X8 Power दोनों स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित HyperOS 3 के साथ आ सकते हैं। हालांकि, दोनों फोन की कीमत से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। कंपनी इन्हें मिड-बजट सेगमेंट में पेश कर सकती है।
Poco की X8 सीरीज से जुड़ी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, भारत में दोनों फोन 4 सितंबर को लॉन्च होंगे। कंपनी ने हाल ही में भारत में Poco M8 सीरीज भी पेश की है।
यह भी पढ़ें: Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर