iPhone 17 सीरीज के लॉन्च के तुरंत बाद, स्मार्टफोन इंडस्ट्री की नजरें अब OnePlus पर टिक गई हैं। कंपनी अपने नए फ्लैगशिप OnePlus 15 को मार्केट में लाने की तैयारियों में जुटी है। हालांकि, डिवाइस से जुड़ी सभी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। दिलचस्प बात यह है कि OnePlus ने अपनी पुरानी कैमरा पार्टनरशिप Hasselblad के साथ हाथ मिला कर काम करना बंद कर दिया है। इसका सीधा मतलब है कि OnePlus 15 में हमें बिल्कुल नया कैमरा सेटअप और और भी बेहतर हार्डवेयर देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कंपनी कैमरा परफॉर्मेंस को और तेज़ करने के लिए Detail MaxEngine नामक नया इंजन भी पेश कर सकती है।
पिछली सीरीज़ से बड़ा अपग्रेडOnePlus 15 का सबसे बड़ा आकर्षण इसका डिस्प्ले माना जा रहा है। जहां OnePlus 13 में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला पैनल दिया गया था, वहीं नया मॉडल 165Hz डिस्प्ले के साथ आएगा। यह अपग्रेड न केवल विजुअल एक्सपीरियंस को स्मूद बनाएगा बल्कि गेमिंग के दौरान भी अलग ही स्तर का अनुभव देगा। इससे पहले 165Hz या 185Hz तक का रिफ्रेश रेट सिर्फ गेमिंग फोन जैसे ASUS ROG सीरीज में देखा गया था। ऐसे में OnePlus 15 फ्लैगशिप सेगमेंट के लिए नए मानक तय कर सकता है, जहां अब तक 120Hz को ही प्रीमियम फीचर माना जाता रहा है।
लॉन्च टाइमलाइन और उपलब्धतामीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus 15 को सबसे पहले अक्टूबर में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। इसके बाद जनवरी में यह भारतीय बाजार में रिटेल स्टोर्स तक पहुंचेगा। हालांकि, कंपनी की ओर से आधिकारिक तारीख की पुष्टि अभी नहीं की गई है। इस फोन के लिए यूजर्स को तीन कलर वेरिएंट्स मिलने की उम्मीद है, जो डिजाइन को और प्रीमियम बनाएंगे।
OnePlus 15 के संभावित स्पेसिफिकेशनखबरों के मुताबिक, इस डिवाइस में 6.78-इंच का फ्लैट LTPO OLED डिस्प्ले होगा, जिसमें 165Hz का हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट किया जाएगा। प्रोसेसिंग पावर के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट दिया जा सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो फोन Android 16 पर काम करेगा। पावर बैकअप के लिए इसमें बड़ी 7,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल को आसान बनाएगी।
ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअपकैमरे की बात करें तो OnePlus 15 इस बार और भी ज्यादा एडवांस फीचर्स के साथ आ सकता है। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP टेलीफोटो सेंसर दिया जा सकता है, जिसमें 3x ऑप्टिकल ज़ूम का भी विकल्प मिलेगा। यानी फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी दोनों ही मामलों में यह फोन बेहद पावरफुल साबित हो सकता है।
iPhone 17 से सीधी टक्करOnePlus हमेशा से अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में परफॉर्मेंस और कैमरा क्वालिटी को लेकर गंभीर रहा है। इस बार कंपनी का मकसद साफ तौर पर iPhone 17 सीरीज को टक्कर देना है। हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, पावरफुल ट्रिपल कैमरा और अगली पीढ़ी का चिपसेट – ये सभी फीचर्स OnePlus 15 को साल 2025 के सबसे चर्चित फ्लैगशिप्स में से एक बना सकते हैं।