9,999 रुपये में आया iPhone 17 Pro जैसा दिखने वाला सस्ता स्मार्टफोन, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान

iPhone 17 Pro के लॉन्च के कुछ ही महीनों बाद बाजार में इसके डिजाइन से प्रेरित स्मार्टफोन्स की एंट्री तेज हो गई है। खासकर चीनी कंपनियां लगातार ऐसे डिवाइस पेश कर रही हैं जो प्रीमियम लुक और बजट कीमत का कॉम्बिनेशन लेकर आते हैं। इसी कड़ी में हांगकांग की टेक कंपनी Transsion Holdings के ब्रांड itel ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन itel Zeno 200 लॉन्च कर दिया है। यह फोन दिखने में iPhone 17 Pro से काफी हद तक मिलता-जुलता है और कम कीमत में कई एडवांस फीचर्स ऑफर करता है। इसमें मिलिट्री-ग्रेड मजबूती, AI आधारित स्मार्ट फीचर्स और लंबी चलने वाली बैटरी दी गई है। सबसे खास बात यह है कि यह फोन बिना नेटवर्क के भी कॉल करने की सुविधा देता है।

कीमत कितनी रखी गई है?

itel ने इस बजट स्मार्टफोन को भारत में सिर्फ 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे एक ही वेरिएंट में उतारा है, जिसमें 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह फोन Comet Orange, Meteor Titanium और Nighty Blue जैसे आकर्षक शेड्स में उपलब्ध है, जिससे यूजर्स को स्टाइलिश लुक का विकल्प मिलता है।

itel Zeno 200 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स


यह बजट फोन 6.75 इंच के बड़े HD+ IPS डिस्प्ले के साथ आता है, जो वीडियो देखने और गेमिंग के लिए बेहतर अनुभव देता है। इसमें DTS साउंड टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे ऑडियो क्वालिटी और भी बेहतर हो जाती है। मजबूती के लिए फोन को MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी मिली है और यह IP65 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है।

प्रोसेसर के तौर पर इसमें Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है, जो रोजमर्रा के कामों को स्मूद तरीके से संभालता है। फोन में 4GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा, RAM को वर्चुअल एक्सपेंशन के जरिए 8GB तक बढ़ाने का विकल्प भी मिलता है, जिससे मल्टीटास्किंग और आसान हो जाती है।
itel Zeno 200 की मुख्य स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले: 6.75 इंच HD+ IPS
प्रोसेसर: Unisoc T7250
स्टोरेज: 4GB RAM + 128GB ROM
बैटरी: 5000mAh, 15W चार्जिंग
रियर कैमरा: 13MP
फ्रंट कैमरा: 5MP
ऑपरेटिंग सिस्टम: Android 15 Go

कैमरा और बैटरी परफॉर्मेंस

फोन के बैक पैनल पर 13MP का सिंगल कैमरा दिया गया है, जिसके साथ LED फ्लैश मौजूद है। यह कैमरा बेसिक फोटोग्राफी के लिए ठीक-ठाक परफॉर्मेंस देता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी इस फोन की सबसे बड़ी ताकतों में से एक है। इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर लंबा बैकअप देती है। साथ ही इसमें 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है। यह डिवाइस Android 15 Go एडिशन पर चलता है, जो हल्का और स्मूद एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है।

सिक्योरिटी और कनेक्टिविटी फीचर्स


सुरक्षा के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो यह फोन WiFi, 4G, USB Type-C पोर्ट और IR Blaster जैसे जरूरी फीचर्स के साथ आता है। साथ ही इसमें AI आधारित स्मार्ट फीचर्स भी दिए गए हैं, जो यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं।