iQOO अपने अगले गेमिंग सेंट्रिक स्मार्टफोन iQOO 16 को लेकर तैयारी में है। फोन की लॉन्चिंग को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर सामने आए रेंडर और संभावित स्पेसिफिकेशन ने इसकी चर्चा तेज कर दी है। नए लीक में फोन के बैक पैनल का डिजाइन सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है। इसमें कैमरा मॉड्यूल को पारंपरिक आकार से अलग ट्राइएंगल यानी तिकोने डिजाइन में दिखाया गया है।
Weibo पर एक टिप्स्टर की ओर से शेयर की गई तस्वीर में फोन के पीछे तीन कैमरा सेंसर नजर आ रहे हैं। कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर RGB लाइटिंग भी दिखाई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, iQOO 16 को चीन में सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। फोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किए जाने की संभावना भी जताई गई है।
डिस्प्ले और प्रोसेसर भी हो सकते हैं खासलीक जानकारी के मुताबिक, iQOO 16 में 6.85 इंच का 2K OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह स्क्रीन 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकती है। फोन में सैमसंग का OLED पैनल इस्तेमाल किए जाने की बात भी सामने आई है।
परफॉर्मेंस के लिहाज से यह स्मार्टफोन Qualcomm के अगले फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 के साथ आ सकता है। इसके अलावा फोन में 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज मिलने की संभावना बताई गई है।
50MP के तीन कैमरों वाला सेटअपiQOO 16 के कैमरा सिस्टम को लेकर भी कई जानकारियां सामने आई हैं। लीक के अनुसार, फोन के पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दिया जा सकता है। इसके साथ 50MP का पेरिस्कोप कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलने की बात कही गई है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी 50MP का फ्रंट कैमरा दिए जाने की संभावना है। हालांकि, ये सभी स्पेसिफिकेशन फिलहाल सामने आई लीक जानकारी पर आधारित हैं।
8,500mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंगiQOO 16 की सबसे बड़ी खूबियों में इसकी संभावित बैटरी भी शामिल हो सकती है। फोन में 8,500mAh की बैटरी दिए जाने की चर्चा है। इसके साथ 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
फोन में 3D सोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है। वहीं, IP68 और IP69 रेटिंग मिलने की बात कही गई है। इसके चलते फोन को पानी और धूल से सुरक्षा के लिहाज से मजबूत बनाया जा सकता है।
Android 17 के साथ आ सकता है फोनसॉफ्टवेयर की बात करें तो iQOO 16 के Android 17 पर आधारित OriginOS 7 के साथ आने की संभावना है। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए iQOO 15 के अपग्रेड के तौर पर पेश किया जा सकता है।
फिलहाल iQOO 16 से जुड़ी ये जानकारियां लीक और टिप्स्टर की ओर से सामने आए रेंडर पर आधारित हैं। चीन में इसकी संभावित सितंबर लॉन्चिंग को लेकर भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में फोन के अंतिम डिजाइन और फीचर्स की तस्वीर लॉन्च के समय ही पूरी तरह साफ होगी।
यह भी पढ़ें: Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन