iQOO 15R आज भारत में अपनी आधिकारिक शुरुआत के लिए तैयार है। यह स्मार्टफोन iQOO के फ्लैगशिप लाइनअप का नया एडिशन माना जा रहा है, जिसमें पहले से iQOO 15 मौजूद है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने फोन के कुछ प्रमुख फीचर्स की जानकारी साझा कर दी है। जानकारी के मुताबिक, iQOO 15R में 1.5K AMOLED डिस्प्ले होगी, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा, यह Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर से लैस होगा।
भारत में iQOO 15R लॉन्च की जानकारीiQOO 15R आज दोपहर 12 बजे भारतीय समयानुसार लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने लॉन्च इवेंट को YouTube पर लाइव दिखाने की व्यवस्था की है। इस फोन में 7600mAh की बड़ी बैटरी और 100W फ्लैश चार्ज सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ ही बायपास चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है, जिससे बैटरी की उम्र बढ़ाने में मदद मिलेगी।
संभावित कीमत और उपलब्धताiQOO ने हिंट दिया है कि यह स्मार्टफोन 55,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में सबसे तेज़ फोन होगा। इसका मतलब है कि iQOO 15R की शुरुआती कीमत 55,000 रुपये से कम होने की संभावना है। अनुमान है कि यह फोन Amazon और iQOO इंडिया की वेबसाइट पर ट्रायम्फ सिल्वर और डार्क नाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
iQOO 15R के प्रमुख फीचर्सiQOO 15R में 1.5K AMOLED डिस्प्ले होगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ और आईकेयर तकनीक को सपोर्ट करेगा। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 5000 nits तक होगी। बायोमेट्रिक सुरक्षा के लिए फोन में अंडर-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयरiQOO 15R में 3nm ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा। कंपनी का दावा है कि इस प्रोसेसर ने AnTuTu बेंचमार्क में 35 लाख से अधिक पॉइंट्स हासिल किए हैं। प्रोसेसर को Q2 सुपरकंप्यूटिंग चिप और नेटवर्क एन्हांसमेंट चिप के साथ जोड़ा गया है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें 6.5K IceCore VC कूलिंग सिस्टम भी मौजूद है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो iQOO 15R Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलेगा। कंपनी का वादा है कि फोन को चार साल तक Android अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
कैमरा स्पेसिफिकेशनकैमरा की बात करें तो iQOO 15R में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है। इसमें 50MP का Sony LYT-700V प्राइमरी कैमरा होगा, जो OIS (Optical Image Stabilization) के साथ आएगा। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस भी शामिल होने की उम्मीद है, जो वाइड एंगल शॉट्स और ग्रुप फोटो के लिए उपयोगी होगा।