iPhone 17e: लौन्चिंग डेट आई नजदीक, कीमत रहेगी बजट फ्रेंडली, ये हैं नए फीचर्स

ऐप्पल का किफायती iPhone मॉडल iPhone 17e जल्द ही लॉन्च होने वाला है। उम्मीद है कि कंपनी इसे 19 फरवरी 2026 को पेश कर देगी। iPhone 17 सीरीज का यह बजट-फ्रेंडली एडिशन तकनीक और फीचर्स के मामले में भी खास होगा। ताज़ा रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐप्पल इस फोन में चार नए फीचर्स देने वाली है और कीमत भी ज्यादा नहीं बढ़ेगी। आइए जानते हैं iPhone 17e के संभावित फीचर्स और कीमत।

iPhone 17e के संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

iPhone 17e में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। टेक जर्नलिस्ट मार्क गुरमैन की रिपोर्ट के अनुसार, इसमें iPhone 17 वाला A19 चिपसेट मिलेगा और MagSafe कनेक्टिविटी भी शामिल होगी।

इसके अलावा, फोन में लेटेस्ट C1X सेलुलर मॉडम और ब्लूटूथ/वाईफाई कनेक्टिविटी के लिए N1 चिप भी दी जा सकती है। डिज़ाइन की बात करें तो iPhone 17e में डायनामिक आईलैंड और कैमरा फीचर्स भी अपग्रेडेड मिल सकते हैं।

रियर कैमरा: 48MP सिंगल सेंसर

फ्रंट कैमरा: 18MP सेंटर स्टेज सेंसर

यह फीचर्स इसे प्राइस और परफॉर्मेंस के हिसाब से एक अच्छा विकल्प बनाते हैं।

अनुमानित कीमत

iPhone की e-सीरीज हमेशा बजट फ्रेंडली होती है। मार्क गुरमैन का कहना है कि बड़ी अपग्रेड्स के बावजूद iPhone 17e की कीमत iPhone 16e जैसी ही रहेगी। भारत में iPhone 16e की शुरुआती कीमत ₹59,900 थी। ऐसे में उम्मीद है कि iPhone 17e भी इसी रेंज में लॉन्च होगा।

Google Pixel 10a से मुकाबला

iPhone 17e की चुनौती के तौर पर Google भी नया फोन Pixel 10a लॉन्च कर रही है। इसमें 6.3 इंच का AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की संभावना है।

चिपसेट: Pixel 9a वाला Tensor G4

रियर कैमरा: 48MP + 13MP डुअल सेटअप

फ्रंट कैमरा: 12MP

बैटरी: 5,100mAh

Pixel 10a का यह फीचर और बैटरी पैक इसे iPhone 17e का कड़ा प्रतियोगी बनाते हैं।