Google Pixel 10 सीरीज के लॉन्च के बाद अब टेक दिग्गज गूगल अपनी अगली फ्लैगशिप लाइनअप पर तेजी से काम कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Google Pixel 11 सीरीज को इस साल के दूसरे हिस्से में पेश किया जा सकता है। इस बार भी कंपनी अपनी रणनीति को बरकरार रखते हुए चार मॉडल्स लॉन्च कर सकती है। इनमें स्टैंडर्ड Google Pixel 11 के साथ-साथ Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। खास बात यह है कि इन सभी डिवाइसेज में नया और ज्यादा पावरफुल Tensor G6 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है।
Tensor G6 चिपसेट से होगा बड़ा अपग्रेडलेटेस्ट जानकारी “Mystic Leaks” नाम के एक टेलीग्राम चैनल के जरिए सामने आई है, जिसमें Pixel 11 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस को लेकर कई अहम दावे किए गए हैं। बताया जा रहा है कि यह नई सीरीज Google के अगली पीढ़ी के Tensor G6 चिपसेट पर आधारित होगी, जो Tensor G5 की तुलना में काफी तेज और अधिक एफिशिएंट होगा।
इस प्रोसेसर में 7-कोर CPU आर्किटेक्चर दिए जाने की उम्मीद है। इसमें दो ARM C1-Pro एफिशिएंसी कोर शामिल हो सकते हैं, जिनकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.65GHz तक जा सकती है। वहीं, चार ARM C1 Pro परफॉर्मेंस कोर 3.38GHz तक की स्पीड पर काम कर सकते हैं। इसके अलावा एक ARM C1 Ultra प्राइम कोर भी हो सकता है, जो 4.11GHz तक की हाई स्पीड प्रदान करेगा।
ग्राफिक्स और परफॉर्मेंस में भी बड़ा सुधारलीक रिपोर्ट्स के मुताबिक Tensor G6 के साथ PowerVR C-सीरीज GPU मिलने की संभावना है, जिसका मॉडल नंबर CXTP-48-1536 बताया जा रहा है। यह नया ग्राफिक्स सेटअप गेमिंग और मल्टीटास्किंग को पहले से ज्यादा स्मूद और पावरफुल बना सकता है।
इस 7-कोर चिपसेट का इस्तेमाल Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL मॉडल्स में किया जा सकता है, जिनके कोडनेम क्रमशः Cubs, Grizzly और Kodiak बताए जा रहे हैं। अनुमान है कि यह पूरी सीरीज अगस्त या सितंबर के आसपास ग्लोबल मार्केट के साथ भारत में भी लॉन्च हो सकती है, हालांकि कंपनी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Pixel 11 में मिल सकते हैं ये संभावित फीचर्सहाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार, Google Pixel 11 में 6.3 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, जो हाई रिफ्रेश रेट और एडैप्टिव स्केलिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगा। यह डिस्प्ले यूजर्स को ज्यादा स्मूद और बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस दे सकता है।
इसके अलावा फोन में MediaTek M90 मॉडम दिए जाने की संभावना है, जिससे कनेक्टिविटी और नेटवर्क परफॉर्मेंस बेहतर हो सकती है। स्टोरेज और रैम की बात करें तो इसमें 12GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है, जबकि बेस वेरिएंट 128GB स्टोरेज के साथ आ सकता है।
बैटरी बैकअप को लेकर भी अच्छी उम्मीदें हैं, जहां कंपनी 5,000mAh की बड़ी बैटरी शामिल कर सकती है, जो लंबे समय तक उपयोग को सपोर्ट करेगी।