सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने दिवाली के मौके पर ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर पेश किया है। 18 अक्टूबर से शुरू हुआ यह ऑफर आज यानी 20 अक्टूबर को खत्म हो रहा है। इस ऑफर के तहत, BSNL के ग्राहक ₹100 या उससे अधिक रिचार्ज करने पर चांदी का सिक्का (Silver Coin) जीत सकते हैं।
BSNL ऑफर की जानकारीइस ऑफर का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को BSNL की ऑफिशियल वेबसाइट या BSNL Selfcare App से ₹100 या उससे अधिक के रिचार्ज प्लान पर रिचार्ज करना होगा। कंपनी की जानकारी के अनुसार, हर दिन 10 लकी विजेताओं को 10 ग्राम का फ्री चांदी का सिक्का दिया जाएगा।
यदि आप आज इस ऑफर का फायदा नहीं उठाते हैं, तो यह मौका फिर वापस नहीं आएगा। इसलिए, जो लोग चांदी का सिक्का जीतना चाहते हैं, उन्हें तुरंत रिचार्ज करना चाहिए।
रिलायंस जियो का फेस्टिव ऑफरReliance Jio ने भी दिवाली के मौके पर खास ऑफर लॉन्च किए हैं। जियो फाइनेंस के जरिए Jio Gold पर 2% का अतिरिक्त ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा नए Jio Home Connection पर 2 महीने का फ्री ट्रायल, तीन महीने के लिए Jio Hotstar Mobile/TV और 50GB AI Cloud Storage का एक्सेस भी दिया जा रहा है।
Jio Festive Offer ₹349, ₹399, ₹449, ₹629, ₹719, ₹749, ₹859, ₹899, ₹999, ₹1199, ₹3599 जैसे रिचार्ज प्लान्स पर उपलब्ध है। ऑफर की समाप्ति तिथि का खुलासा नहीं किया गया है, इसलिए जल्दी से फायदा उठाना जरूरी है।
Vi (Vodafone Idea) दिवाली ऑफरVi ने इस दिवाली Hero Plans के साथ Jio Hotstar Subscription ऑफर किया है। कंपनी 299 रुपए वाले प्लान के साथ 3 दिन के लिए 5GB अतिरिक्त डेटा दे रही है। इसके अलावा ₹101 रिचार्ज पर ₹10 की छूट और ₹1599 रिचार्ज पर ₹75 की छूट दी जा रही है।