नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे AI Impact Summit 2026 में आज यानी 21 फरवरी को आखिरी दिन है। इस ग्लोबल इवेंट में RIL की Jio Frames को अनुभव करने के लिए हॉल नंबर 4 में लंबी कतारें लगीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, युवाओं और तकनीक प्रेमियों में इस चश्मे को पहनने का जोश देखने लायक था। यह चश्मा रिलायंस जियो ने पिछले साल की AGM में पेश किया था और इसे पहनकर आप जिस भी चीज़ पर नजर डालते हैं, उसके बारे में तुरंत जानकारी हासिल कर सकते हैं।
Jio Frames: क्या है खासियत?Jio का यह AI चश्मा Meta.AI प्लेटफॉर्म पर आधारित है, और इसे पहनकर आप इसे अपने पर्सनल हेल्थ कोच की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, यदि आप खाने की ओर देखेंगे, तो यह बताता है कि खाने में कितनी कैलोरी है और आपकी डाइट के लिए सुझाव देता है।
इसके अलावा Jio Frames में कई स्मार्ट फीचर्स हैं:इंस्टैंट लाइव स्ट्रीमिंग
हैंड्स-फ्री कॉलिंग
म्यूजिक ऑन द गो
स्मार्ट लर्निंग
फोटो और वीडियो कैप्चरिंग
हालांकि, यह चश्मा अभी कमर्शियल तौर पर उपलब्ध नहीं है, लेकिन जियो की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर इसे एक्सपीरियंस किया जा सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह मिड-बजट स्मार्टफोन की कीमत में उपलब्ध हो सकता है।
MeitY का AI इनोवेशन भी रहा आकर्षण का केंद्रJio Frames के अलावा, AI Summit 2026 में MeitY (Ministry of Electronics & IT) के कई इनोवेटिव प्रोडक्ट्स ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा। सबसे खास रहा “Vivaan: The Vibrant Brain”, जो विशेष रूप से उन दिव्यांगों के लिए तैयार किया गया है, जिन्हें चलने-फिरने में मुश्किल होती है या जो ऑटिज्म जैसी दुर्लभ बीमारियों से प्रभावित हैं।
यह AI डिवाइस दिव्यांग के सिर पर लगाया जाता है और मोबाइल व मॉनिटर के जरिए निगरानी की जाती है। यदि उन्हें भूख, प्यास या कोई अन्य परेशानी होती है, तो मशीन परिजनों को तुरंत अलर्ट भेज देती है।
इस तरह के कई AI बेस्ड इनोवेशन इस समिट में प्रदर्शित किए गए, जो तकनीक और सामाजिक भलाई का एक अनूठा संगम साबित हो रहे हैं।