पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कई अहम दिशा-निर्देश और घोषणाएं की हैं। पूजा के उद्घाटन, DJ बजाने, विसर्जन, कार्निवल, बिजली, सरकारी अनुदान और यातायात व्यवस्था को लेकर सरकार की ओर से कई फैसले बताए गए हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मातृ पक्ष शुरू होने से पहले दुर्गापूजा का उद्घाटन करना उचित नहीं है।
पूजा और विसर्जन में DJ पर रोकमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि दुर्गापूजा के दौरान DJ बजाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। विसर्जन के समय भी DJ पर रोक रहेगी। उन्होंने पूजा समितियों से प्रशासन की ओर से तय नियमों और व्यवस्थाओं का पालन करने की अपील की।
इस बार नहीं होगा पूजा कार्निवलदुर्गापूजा के दौरान होने वाले पूजा कार्निवल को लेकर भी मुख्यमंत्री ने स्थिति साफ कर दी। उन्होंने घोषणा की कि इस साल पूजा कार्निवल आयोजित नहीं किया जाएगा। पूजा समितियों को प्रशासन द्वारा तय नियमों के अनुसार आयोजन करने को कहा गया है।
11 हाथ वाली दुर्गा प्रतिमा के विज्ञापन पर जताई नाराजगीमां दुर्गा की प्रतिमा में 11 हाथ दिखाए जाने से जुड़े एक विज्ञापन पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित विज्ञापन एजेंसी को चेतावनी दिए जाने की बात कही और इस मामले में खुद माफी भी मांगी।
मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर माफ़ी मांगता हूं। आज सुबह एक गलत ऐड छपा था। मैं उसके लिए माफ़ी मांगता हूं। उन्होंने बताया कि विज्ञापन प्रकाशित करने वालों को चेतावनी दी जा चुकी है। साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सरकार इस तरह के मामलों में सावधानी बरतेगी।
महालया पर ईडन गार्डन में विशेष आयोजनमहालया के अवसर पर कोलकाता के ईडन गार्डन में विशेष पूजा कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही गई है। इस कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किए जाने की जानकारी दी गई है। करीब चार घंटे चलने वाले इस कार्यक्रम में ड्रोन शो समेत कई आकर्षण शामिल होने की बात कही गई है।
13 प्रमुख सड़कों को बंद कर आयोजन पर रोकमुख्यमंत्री ने पूजा आयोजनों के कारण शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित होने को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रेड रोड, स्ट्रैंड रोड समेत 13 प्रमुख सड़कों को बंद करके पूजा के नाम पर आयोजन नहीं किया जा सकता। उनका कहना है कि पूजा कार्यक्रम इस तरह आयोजित किए जाने चाहिए, जिससे शहर के यातायात पर असर न पड़े।
पूजा समितियों के लिए बिजली मुफ्तदुर्गापूजा समितियों को आर्थिक राहत देने के लिए मुख्यमंत्री ने इस साल बिजली पूरी तरह मुफ्त रखने की घोषणा की। इससे पूजा आयोजन से जुड़े बिजली खर्च को लेकर समितियों को राहत मिलने की बात कही गई है।
जरूरतमंद समितियों को मिलेगा 1 लाख रुपये का अनुदानसरकारी अनुदान को लेकर भी मुख्यमंत्री ने पूजा समितियों से अपील की कि बड़े बजट वाली समितियां सरकार से मिलने वाली आर्थिक सहायता न लें, ताकि जरूरतमंद समितियों को इसका फायदा मिल सके।
उन्होंने कहा कि आर्थिक मदद की आवश्यकता वाली पूजा समितियों को सरकार की ओर से 1 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। यह सहायता वैकल्पिक होगी। जिन आयोजकों को इसकी जरूरत होगी, वे स्थानीय पुलिस स्टेशन में आवेदन कर राशि प्राप्त कर सकेंगे।
दुर्गा अष्टमी पर बंद रहेंगी शराब की दुकानेंदुर्गा अष्टमी के दिन राज्य में सभी शराब की दुकानें बंद रखने की बात भी मुख्यमंत्री ने कही। उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्था की जाएगी।
सरकारी कर्मचारियों को पूजा के बाद दो दिन की पेड छुट्टीपूजा के बाद सरकारी कर्मचारियों के लिए भी राहत का ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री के अनुसार, इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को छोड़कर सरकारी कर्मचारियों के लिए पूजा के बाद दो दिन की पेड छुट्टी रहेगी।