ममता सरकार ने निकाली 35,726 शिक्षकों की भर्ती, 16 जून से शुरू होंगे आवेदन, अन्तिम तिथि 17 जून

कोलकाता। पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (WBSSC) ने राज्य के सहायता प्राप्त माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में 35,726 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए नई भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है। यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में लिया गया है, जिसने हाईकोर्ट के उस निर्णय को सही ठहराया था जिसमें पिछली भर्ती प्रक्रिया को 'दूषित' और 'अमान्य' घोषित किया गया था।

भर्ती की प्रमुख बातें

—कुल पद: 35,726

—कक्षा 9-10: 23,312 पद

—कक्षा 11-12: 12,514 पद

—भर्ती का माध्यम: WBSSC SLST (State Level Selection Test) 2025

आवेदन की तारीखें


—ऑनलाइन आवेदन शुरू: 16 जून 2025, शाम 5 बजे से

—अंतिम तिथि: 17 जून 2025, शाम 5 बजे तक

आयु सीमा

—सामान्य: 21 से 40 वर्ष

—आरक्षित वर्ग के लिए छूट:

—SC/ST: 5 वर्ष

—OBC: 3 वर्ष

—दिव्यांग: 8 वर्ष

योग्यता:

कक्षा 9-10 के लिए


—न्यूनतम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन या पोस्टग्रेजुएशन

—बी.एड या चार वर्षीय बीए एड / बीएससी एड डिग्री अनिवार्य

कक्षा 11-12 के लिए

—न्यूनतम 50% अंकों के साथ पोस्टग्रेजुएट डिग्री

—बी.एड या समकक्ष चार वर्षीय शिक्षा डिग्री अनिवार्य

आवेदन शुल्क

—जनरल/OBC: ₹500

—SC/ST/PH: ₹200

परीक्षा से जुड़ी जानकारी

—परीक्षा में उम्मीदवारों को OMR शीट की कार्बन कॉपी दी जाएगी

—यह कॉपी तीन साल तक सुरक्षित रखनी होगी

पृष्ठभूमि और कानूनी पहलू

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में कलकत्ता हाईकोर्ट के उस फैसले को सही ठहराया जिसमें पिछली शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को रद्द किया गया था। अदालत ने कहा था कि नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं थी और इसे दागी माना गया। अब यह नई प्रक्रिया पहले की खामियों को दूर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार की जा रही है।