वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार सुबह हथियार की जांच के दौरान अचानक गोली चलने से हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जाने वाले एक यात्री की पिस्टल से गलती से एक राउंड फायर हो गया। गोली जमीन से टकराने के बाद पास खड़े दो लोगों को जा लगी। हादसे में दो AAICLAS स्क्रीनर घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक, घटना 16 अगस्त 2026 को सुबह करीब 9:30 बजे की है। यात्री अपनी पत्नी के साथ एयर इंडिया की फ्लाइट IX-1810 से मुंबई जाने वाला था। हथियार की जांच के दौरान ही उसकी पिस्टल से गोली चल गई।
हथियार की जानकारी दी थी यात्री नेअधिकारियों के अनुसार, यात्री ने सुरक्षा जांच के दौरान अपने पास हथियार होने की जानकारी दी थी। उसके पास एक पिस्तौल और मैगजीन थी। हथियार की जांच की प्रक्रिया के दौरान अचानक पिस्टल से गोली चल गई।
गोली जमीन पर लगने के बाद वहां मौजूद दो AAICLAS स्क्रीनर इसकी चपेट में आ गए। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक घायलों में एयरपोर्ट की एक महिला कर्मचारी भी शामिल है।
दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहरगोली चलने की घटना के बाद एयरपोर्ट पर मौजूद अधिकारियों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों घायल खतरे से बाहर हैं और उनका उपचार कराया गया है।
घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि जांच के दौरान पिस्टल से गोली किन परिस्थितियों में चली।
एयरपोर्ट डायरेक्टर ने दी घटना की जानकारी
वाराणसी एयरपोर्ट के डायरेक्टर पुनीत गुप्ता ने बताया कि 16 अगस्त की सुबह करीब 9:30 बजे मुंबई जाने वाली फ्लाइट IX-1810 के यात्री ने अपनी पत्नी के साथ यात्रा के दौरान अपने पास हथियार होने की जानकारी दी थी। हथियार की जांच के दौरान यात्री की बंदूक से एक गोली चल गई, जिससे AAICLAS के दो स्क्रीनर घायल हुए।
उन्होंने बताया कि दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया और स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है। मामले की जांच जारी है।
मुंबई जाने से पहले हुआ हादसायह घटना उस समय हुई जब यात्री अपनी पत्नी के साथ मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था। हथियार की जांच के दौरान फायरिंग होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों में भी हलचल मच गई। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।