गाजियाबाद: मुस्लिम छात्रा से शादी करने वाले हिंदू शिक्षक की ससुरालवालों ने कर दी हत्या, मां बनने वाली थी पत्नी

गाजियाबाद से एक बेहद चौंकाने वाला और दुखद मामला सामने आया है। लोनी इलाके के गीतांजलि विहार में रहने वाले नितिन कुमार जयंत (35) को उनके ससुरालवालों ने बेरहमी से मारकर हत्या कर दी। नितिन की हत्या की वजह उसकी शादी और उसके परिवार के बीच बढ़ते तनाव को बताया जा रहा है। यह मामला सामाजिक और धार्मिक संवेदनाओं को भी झकझोर रहा है।

घटना की पूरी जानकारी

नितिन कुमार जयंत बागपत और आसपास के प्राइवेट स्कूल व कॉलेजों में कैमिस्ट्री के शिक्षक के रूप में काम कर रहे थे। उनकी मुलाकात मुस्कान नाम की मुस्लिम लड़की से हुई। दोनों ने 2025 में मंदिर में हिन्दू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया। लेकिन यह बात मुस्कान के परिवार को बिल्कुल पसंद नहीं आई।

अक्सर मुस्कान के घर वाले नितिन को धमकाते और कहते थे कि “हमारी बेटी ने हिन्दू परिवार में शादी कर ली, तुम्हें कभी नहीं छोड़ा जाएगा।” यह तनाव लगातार बढ़ता गया।

रविवार को किसी बात को लेकर मुस्कान नाराज होकर अपने घर चली गई। मुस्कान गर्भवती हैं और जल्द ही मां बनने वाली थीं। इसी बहाने उनका परिवार नितिन और उसके भाई को समझौते के लिए बुलाया। बाद में बहाना बनाया कि मुस्कान कहीं और चली गई है। इसके बाद नितिन और उनके भाई को लोनी के आगे टीला मोड़ थाने इलाके के पास सुनसान जंगल और नहर की तरफ ले जाया गया।
हत्या की साजिश

जंगल की तरफ जाते समय, नितिन और उनके भाई की गाड़ी को एक दूसरी गाड़ी ने फॉलो किया। नितिन और उसके भाई को शक हुआ, लेकिन तभी अचानक उनके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। नितिन का भाई भागकर अपनी जान बचाने में सफल हुआ और तुरंत पुलिस को जानकारी दी।

अंधेरे में मुस्कान के पिता और चाचा ने नितिन का गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।

परिवार और पुलिस की प्रतिक्रिया

हत्या की खबर फैलते ही नितिन के परिवार के लोग हाइवे जाम कर योगी सरकार से आरोपियों के एनकाउंटर की मांग करने लगे। पुलिस ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके कड़ी सजा दिलवाई जाएगी।

फिलहाल, मुस्कान के पिता और चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नितिन का परिवार अब भी दोषियों के लिए त्वरित और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।