लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के निधन के बाद उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर नई जानकारी सामने आई है। 38 वर्षीय प्रतीक यादव को आज सुबह अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल उनके निधन के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।
किस बीमारी से जूझ रहे थे प्रतीक यादव?मिली जानकारी के अनुसार, प्रतीक यादव लंबे समय से फेफड़ों (लंग्स) से जुड़ी गंभीर समस्या से पीड़ित थे। बताया जाता है कि उनके लंग्स में ब्लड क्लॉट की स्थिति बनी हुई थी, जिसके चलते उनका उपचार काफी समय से चल रहा था। वे इस बीमारी के इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में नियमित रूप से डॉक्टरों की निगरानी में थे।
सूत्रों के मुताबिक, आज सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक स्थिति गंभीर हो चुकी थी और उन्हें बचाया नहीं जा सका।
पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कहां होगी?प्रतीक यादव के निधन के बाद अब उनके शव का पोस्टमार्टम लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में कराया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए चार विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम नियुक्त की गई है।
इसके साथ ही पोस्टमार्टम की पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाएगी, ताकि सभी औपचारिकताएं और जांच प्रक्रिया रिकॉर्ड में सुरक्षित रहें।
जांच रिपोर्ट का इंतजारफिलहाल, मौत के वास्तविक कारण को लेकर आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी। प्रशासन और मेडिकल टीम इस मामले में सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है, जिससे स्थिति स्पष्ट हो सके।