ग्रेटर नोएडा (गौतमबुद्धनगर) के चर्चित निक्की भाटी हत्याकांड ने एक और नया मोड़ ले लिया है। इस सनसनीखेज मामले में उसके पति विपिन भाटी के अतीत से जुड़े चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विपिन पर पहले भी एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए थे। अंग्रेज़ी पोर्टल एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर 2024 में एक महिला ने विपिन भाटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। महिला का आरोप था कि विपिन ने उसके साथ शारीरिक शोषण और मारपीट की। बताया जा रहा है कि निक्की से शादी होने के बाद भी विपिन का उस महिला से संबंध बना हुआ था।
कैसे हुआ था मामला उजागर?सूत्रों का दावा है कि निक्की और उसकी बहन ने अचानक विपिन को उस महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। मामला बढ़ने पर विपिन ने अपने बचाव में उल्टा उसी महिला के साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट की। इसी घटना के बाद महिला ने जारचा थाने में मामला दर्ज कराया था। एफआईआर में साफ लिखा गया था कि विपिन न केवल महिला के साथ रिश्ते में था, बल्कि उसने धमकी और हिंसा का सहारा भी लिया। यह घटना अब मौजूदा हत्याकांड से जोड़कर देखी जा रही है, जिससे शक और गहराता जा रहा है।
निक्की हत्याकांड की मौजूदा स्थितिइस बीच निक्की भाटी की मौत के मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक कुल चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें निक्की का पति विपिन, सास दया, ससुर सत्यवीर और जेठ रोहित शामिल हैं। 25 अगस्त 2025, सोमवार को अदालत ने दया, सत्यवीर और रोहित को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इससे पहले ही विपिन को भी जेल भेजा जा चुका था। पुलिस की जांच में यही चारों लोग मुख्य आरोपी बताए जा रहे हैं।
परिवार पर टूटा दुख का पहाड़निक्की की बहन की शादी भी भाटी परिवार में ही हुई थी, उसके जेठ रोहित से। इस कारण दोनों बहनें एक ही घर में रहती थीं। निक्की का एक पाँच साल का बेटा भी है, जो इस घटना के बाद फिलहाल अपनी नानी के पास रह रहा है।