हैदराबाद के बाहरी इलाके से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जवाहर नगर थाना क्षेत्र के भारत नगर में रहने वाली एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही मां की हत्या कर दी और शव को लगभग एक साल तक घर में छिपाकर रखा।
मृतका अंजू (40) मई 2025 में अचानक लापता हो गई थीं। उनके गायब होने की खबर पर जवाहर नगर और बोलारम थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई, लेकिन लंबे समय तक उनके बारे में कोई सुराग नहीं मिला।
प्रेम संबंध में बाधा मानकर की हत्यापुलिस जांच के दौरान यह मामला लंबे समय तक रहस्य बना रहा। गहन पूछताछ और सबूतों की पड़ताल के बाद पता चला कि अंजू की हत्या उनकी बेटी और उसके प्रेमी ने मिलकर की थी। पुलिस के अनुसार, युवती को अपनी मां अपनी प्रेम कहानी में बाधा लग रही थीं, जिसके चलते उन्होंने हत्या की योजना बनाई।
घर में एक साल तक दबाया शवआरोप है कि हत्या घर के भीतर ही की गई और पुलिस की शंका से बचने के लिए शव को वहीं दबा दिया गया। इसके बाद आरोपी घर में सामान्य जीवन जीते रहे। करीब एक साल बाद, पुलिस को इस भयावह घटना का पता चला और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। मौके पर पुलिस ने शव को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया है और मामले में जांच जारी है।
स्थानीय लोग हैं स्तब्धयह घटना पूरे इलाके में सनसनी फैलाने वाली रही। पड़ोसियों का कहना है कि उन्हें कभी यह अंदेशा नहीं था कि बेटी अपनी ही मां के साथ इतनी क्रूरता कर सकती है। इस मामले ने न केवल स्थानीय लोगों को हिला दिया है, बल्कि पुलिस के लिए भी इसे सुलझाना चुनौतीपूर्ण रहा।