राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं कक्षा के परिणाम को लेकर कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही थीं। पहले बोर्ड ने 20 मार्च को रिजल्ट आने की बात कही थी, लेकिन वह तारीख भी टल गई। इसके बाद 23 मार्च, सोमवार को परिणाम घोषित होने की उम्मीद जताई गई, लेकिन इस तारीख पर भी नतीजे सामने नहीं आ सके। अब आखिरकार राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और प्रवेशिका परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित करने की तारीख पक्की कर दी है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि रिजल्ट 24 मार्च, मंगलवार को जारी किया जाएगा।
रिजल्ट आने का समय अभी अनिश्चितहालांकि, 24 मार्च को रिजल्ट आने की तारीख तय होने के बावजूद, यह स्पष्ट नहीं है कि परिणाम दिन में किस समय जारी होंगे। बोर्ड प्रशासन ने अभी तक इसके लिए कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है। रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं से बोर्ड ने अपील की है कि वे लगातार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
परीक्षा और छात्रों की संख्याराजस्थान बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 28 फरवरी को समाप्त हुई थीं। इस बार राज्यभर में लगभग 10 लाख छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल हुए थे। रिजल्ट में देरी के कारण न सिर्फ छात्रों, बल्कि उनके अभिभावकों में भी चिंता बढ़ गई है।
12वीं बोर्ड के परिणाम का भी इंतजार
राजस्थान में 10वीं के साथ-साथ 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम का भी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। 12वीं की परीक्षा 11 मार्च को समाप्त हुई थी। इस बार लगभग 8.5 से 9 लाख परीक्षार्थियों ने कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय में परीक्षा दी। 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं को मिलाकर लगभग 19 लाख छात्र-छात्राएं अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।