गुलाबी नगरी जयपुरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राजस्थान को दो बड़े प्रोजेक्ट्स की मंजूरी दी गई है, जो शहर और राज्य दोनों की तस्वीर बदलने वाले हैं। पहला, जयपुर मेट्रो का फेज-2 (Jaipur Metro Phase-2), और दूसरा, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी प्रोजेक्ट (HPCL Rajasthan Refinery Project)।
जयपुर मेट्रो फेज-2: शहर में सफर होगा आसानजयपुर मेट्रो का नया कॉरिडोर उत्तर से दक्षिण (North-South Corridor) दिशा में दौड़ेगा। प्रह्लादपुरा से टोडी मोड तक 41 किलोमीटर लंबी यह लाइन अंबाबाड़ी से सीतापुरा तक पहुंचेगी। पूरे मार्ग में कुल 36 स्टेशन होंगे, जिनमें 34 एलिवेटेड और 2 अंडरग्राउंड शामिल हैं।
इस लाइन का सबसे बड़ा फायदा शहर के जाम वाले इलाकों को ट्रैफिक से राहत देना और यात्रियों का समय बचाना होगा। यह कॉरिडोर सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया, वीकेआई (VKIA), टोंक रोड, एसएमएस हॉस्पिटल, रामबाग स्टेडियम, अंबाबाड़ी और विद्याधर नगर जैसे व्यावसायिक और रिहायशी क्षेत्रों को सीधे जोड़ेगा। जयपुर एयरपोर्ट जाने वालों के लिए अंडरग्राउंड स्टेशन योजना इसे और भी सुविधाजनक बनाएगी।
फेज-2 कॉरिडोर के प्रमुख स्टेशनटोडी मोड, हरमाड़ा घाटी, हरमाड़ा, वीकेआई रोड नंबर 14, वीकेआई रोड नंबर 9, वीकेआई रोड नंबर 5, विद्याधर नगर, सेक्टर 2, भवानी निकेतन, अंबाबाड़ी, पानीपेच, कलक्ट्रेट, खासा कोठी सर्कल, गवर्नमेंट हॉस्टल, अशोक मार्ग, एसएमएस हॉस्पिटल, नारायण सिंह सर्कल, रामबाग सर्कल, नेहरू पैलेस, गांधीनगर स्टेशन, गोपालपुरा, दुर्गापुरा, बीटू बायपास चौराहा, पिंजरापोल गौशाला, हल्दीघाटी गेट, कुंभा मार्ग, जीईसीसी, सीतापुरा, गोनेर मोड, बीलवा, बीलवा कलां, सहारा सिटी, प्रहलादपुरा।
HPCL राजस्थान रिफाइनरी: औद्योगिक विकास को मिलेगा जोरमोदी कैबिनेट ने पश्चिमी राजस्थान के बड़े औद्योगिक प्रोजेक्ट HPCL राजस्थान रिफाइनरी को भी मंजूरी दी है। 79,459 करोड़ रुपए की लागत वाले इस प्रोजेक्ट से राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और मारवाड़ क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को राजस्थान दौरे पर आएंगे और बालोतरा जिले के पचपदरा से इस रिफाइनरी प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे।
इस डबल तोहफे से न सिर्फ जयपुरवासियों के लिए शहर का सफर आसान होगा, बल्कि राजस्थान की औद्योगिक और आर्थिक स्थिति भी नई ऊँचाइयों को छुएगी।