Board of Secondary Education Rajasthan ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित करते हुए एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। पहली बार तीनों स्ट्रीम—आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स—के नतीजे इतनी जल्दी, महज 20 दिनों के भीतर जारी किए गए हैं। इस वर्ष कुल पास प्रतिशत 97.20% दर्ज किया गया, जिसमें छात्रों का परिणाम 96.46% और छात्राओं का 97.77% रहा। एक बार फिर बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मार ली और मेरिट लिस्ट में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
नतीजों में दिखा बदलावइस साल के परिणामों में पिछले वर्ष की तुलना में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिला।
आर्ट्स में 2025 का 97.78% घटकर 2026 में 97.54% हो गया।
कॉमर्स में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज हुई, जहां 99.07% से परिणाम गिरकर 93.64% पर पहुंच गया।
साइंस स्ट्रीम में भी मामूली कमी आई और परिणाम 98.43% से घटकर 97.52% रहा।
कुल मिलाकर तीनों संकायों में पास प्रतिशत में हल्की गिरावट दर्ज हुई, जिसमें कॉमर्स सबसे ज्यादा प्रभावित रहा।
कॉमर्स में टॉप करने वाले जिलेकॉमर्स स्ट्रीम में कई जिलों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100% परिणाम हासिल किया।
बांसवाड़ा, दौसा, बालोतरा, डिग, कोटपूतली-बहरोड़ और सलूंबर जैसे जिलों ने पूर्ण सफलता दर्ज की।
इसके अलावा सिरोही और Hanumangarh ने 99.69%, टोंक ने 99.52% और भीलवाड़ा ने 99.41% परिणाम के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया।
साइंस में अव्वल जिलेसाइंस स्ट्रीम में भी कई जिलों ने शानदार नतीजे दिए।
कुचामन-डीडवाना 99.43% के साथ शीर्ष पर रहा, जबकि बाड़मेर (99.08%), Jodhpur (98.94%), राजसमंद (98.87%) और सीकर (98.85%) ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।
टॉपर लिस्ट में बेटियों का दबदबाइस साल की मेरिट सूची में लड़कियों का बोलबाला साफ नजर आया। साइंस स्ट्रीम में 499 अंकों के साथ 5 टॉपर रहे—Sonu Mehra, Deepika Rankawat, Divya Bhadu, निकिता और रिशिता। आर्ट्स में 498 अंकों के साथ नरपत, नव्या मीना और नैंसी चौधरी ने टॉप किया। कॉमर्स में वर्षा रानी ने 496 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। टॉप-5 में चार लड़कियों की मौजूदगी इस बात का संकेत है कि छात्राएं लगातार शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।
कितने विद्यार्थियों ने दी परीक्षाइस वर्ष करीब 8.5 लाख विद्यार्थियों ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से लगभग 8.2 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए। आर्ट्स स्ट्रीम में सबसे ज्यादा करीब 6 लाख छात्र-छात्राएं थे। वहीं साइंस में लगभग 2.3 लाख और कॉमर्स में 30 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
ऐसे चेक करें अपना रिजल्टविद्यार्थी अपना परिणाम ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं:सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajasthan.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर कक्षा 12 के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।