राजस्थान की राजधानी जयपुर इस साल 15 जनवरी को होने वाले सेना दिवस (Army Day) के लिए भव्य तैयारियों में जुटी है। खास बात यह है कि इस बार प्रदेश में पहली बार आर्मी डे परेड (Army Day Parade) का आयोजन किया जा रहा है। यह ऐतिहासिक पल इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि अब तक यह परेड सिर्फ दिल्ली में ही होती थी। जयपुर में आयोजित होने वाली इस परेड में भारतीय सेना की वीरता, आधुनिक टैंक, मिसाइल सिस्टम और जांबाज जवानों का शानदार मार्च-पास्ट आम जनता के सामने पेश किया जाएगा। ऐसे में इस यादगार परेड का हिस्सा बनने के लिए लोगों में उत्सुकता चरम पर है। अगर आप भी इसे अपनी आँखों से देखना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में एंट्री पास से लेकर सुरक्षा नियमों तक की पूरी जानकारी दी गई है।
इस बार की परेड क्यों है खास?हर साल 15 जनवरी को भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ के.एम. करियप्पा (K.M. Cariappa) के सम्मान में सेना दिवस मनाया जाता है। जयपुर में आयोजित इस बार की परेड में सैनिकों का मार्च-पास्ट, आधुनिक हथियार और मिसाइल सिस्टम आम जनता के सामने प्रदर्शित किए जाएंगे। यह पहली बार होगा जब सेना की यह भव्य परेड आम नागरिकों के बीच आयोजित होगी। इसलिए अगर आप इस ऐतिहासिक परेड का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।
एंट्री पास कैसे पाएं – स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेसप्रशासन और भारतीय सेना ने आम जनता की सुविधा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आसान बनाई है, लेकिन सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
रजिस्ट्रेशन कैसे करें?सबसे पहले sso.rajasthan.gov.in पर अपनी SSO ID से लॉगिन करें।
इसके बाद Citizen App में जाकर “Army Day Parade Registration” विकल्प चुनें।
रजिस्ट्रेशन के लिए केवल दो कॉलम भरना होगा और प्रक्रिया पूरी होगी।
ध्यान दें, एक व्यक्ति अधिकतम दो लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकता है।
इसके अलावा ई-मित्र केंद्र से भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध है।
रजिस्ट्रेशन के बाद क्या मिलेगा?रजिस्ट्रेशन होने के तुरंत बाद मोबाइल पर SMS के जरिए कन्फर्मेशन प्राप्त होगा। इसके साथ ही आपको परेड रूट मैप और पार्किंग मैप भी भेजा जाएगा, ताकि आप आसानी से अपने वाहन से पहुँच सकें। साथ ही कुछ महत्वपूर्ण सुरक्षा दिशा-निर्देश और गाइडलाइन भी साझा किए जाएंगे, जिनका पालन करना अनिवार्य है।
महत्वपूर्ण जानकारीरजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 6 जनवरी की शाम से शुरू होकर 14 जनवरी, 2026 तक चलेगी।
अगर आप परेड की रिहर्सल भी देखना चाहते हैं, तो रजिस्ट्रेशन के समय इसका विकल्प चुन सकते हैं।
आम जनता के लिए रखी गई रिहर्सल की तिथियां हैं: 9, 11, 13 और 15 जनवरी, 2026।
दर्शकों को परेड स्थल पर सुबह 8:45 बजे तक पहुँच जाना जरूरी है।
परेड समाप्त होने से पहले जगह छोड़ना अनुमति नहीं है।
सुरक्षा नियम – अनिवार्य पालन
परेड में शामिल होने से पहले कुछ सुरक्षा नियमों का पालन करना अनिवार्य है:
ड्रोन, कैमरा, लेडीज़ पर्स, बैग ले जाना मना है।
आग पकड़ने वाली चीज़ें, पाउडर, नुकीली या खतरनाक वस्तुएं पर प्रतिबंध है।
सभी दर्शकों की सुरक्षा जांच के बाद ही एंट्री दी जाएगी।ap