साल 2026 की शुरुआत ठंड और बारिश के साथ हुई है। नए साल के पहले दिन महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्म कपड़े और छतरियों के साथ नए साल का स्वागत करना पड़ा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 1 जनवरी 2026 को देश के कई हिस्सों में शीतलहर, घना कोहरा और तापमान में तेज गिरावट देखी गई।
दिल्ली में पिछले छह सालों का सबसे ठंडा दिसंबरराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 31 दिसंबर को पिछले छह सालों में दिसंबर का सबसे ठंडा दिन रहा। IMD ने बताया कि दिन और रात दोनों का तापमान औसत से काफी कम दर्ज किया गया। शाम के समय शहर के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी कम हो गई और यात्रा प्रभावित हुई। विभाग का अनुमान है कि जनवरी की शुरुआत तक ठंड और कोहरे का यह ट्रेंड जारी रह सकता है। आज कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की भी संभावना है।
पूर्वी भारत में कड़ाके की ठंडपूर्वी भारत में भी ठंड ने लोगों को परेशान कर रखा है। झारखंड में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है, जिससे कई जिलों में विजिबिलिटी खतरनाक स्तर तक गिर गई। कुछ इलाकों में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया।
गुवाहाटी में स्कूलों में अवकाशपूर्वोत्तर के राज्यों में अचानक तापमान में गिरावट और ठंडी हवाओं के कारण बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गुवाहाटी के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, रुक-रुक कर बूंदाबांदी, बादलों का छाया रहना और तेज ठंडी हवा ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने और आग जलाने पर मजबूर कर दिया।
मुंबई में राहत देने वाली बारिशमुंबई में नए साल के पहले दिन हुई बारिश ने लोगों को राहत दी। एएनआई के मुताबिक, वालकेश्वर और लोअर परेल इलाकों में हल्की बारिश हुई, जिससे प्रदूषण का स्तर भी कम हुआ।
राजस्थान में तापमान में गिरावट और घना कोहराराजस्थान में ठंड का असर जारी है। करौरी जिला राज्य का सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है। उत्तरी और पूर्वी राजस्थान के कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, जबकि जयपुर और जोधपुर में भी सामान्य से ठंडी रातें रही। IMD के अनुसार, 1 से 3 जनवरी के बीच उत्तरी, पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है।