महाराष्ट्र के नागपुर स्थित सोनेगांव थाना क्षेत्र से एक गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक विवाहित महिला के साथ नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और फिर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में कलमेश्वर निवासी अय्याज ताज मदारे और अमीन शेख को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मध्य प्रदेश के तामिया निवासी हजरत मौलाना अभी फरार है। फरार मौलाना की तलाश में नागपुर पुलिस की एक टीम तामिया में दबिश दे रही है और जांच जारी है।
होटल में बुलाकर दिया घटना को अंजामपीड़िता के अनुसार, उसका पति भारतीय सेना में कार्यरत है और वर्तमान में दूसरे शहर में तैनात है। महिला प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती है। आरोप है कि फरवरी 2025 में एक आरोपी ने प्रॉपर्टी खरीदने के बहाने उससे संपर्क किया और उसे नागपुर के एक होटल में बुलाया। वहां पहुंचने के बाद उसे जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया गया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। इसी दौरान आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और कथित तौर पर वीडियो और फोटो भी बना लिए, जिन्हें बाद में ब्लैकमेलिंग के लिए इस्तेमाल किया गया।
दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारीसोनेगांव पुलिस स्टेशन के निरीक्षक राहुल तसरे के मुताबिक, 13 जून को पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश लगातार जारी है। पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और मामले की गहन जांच कर रही है।
महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन कानून के तहत मामला दर्जइस मामले में पुलिस ने महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन कानून के तहत भी केस दर्ज किया है। अधिकारियों के अनुसार, मुख्य आरोपी और उसके सहयोगी दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस इस पूरे मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके।
बचपन की पहचान से शुरू हुई कहानीपुलिस जांच में सामने आया है कि पीड़िता और आरोपी एक-दूसरे को बचपन से जानते थे और एक ही गांव के पड़ोसी थे। वर्ष 2024 में महिला की शादी हो चुकी थी, लेकिन इसके बाद भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए दोनों के बीच दोबारा संपर्क शुरू हुआ। आरोपी को पता था कि महिला प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती है, इसी का फायदा उठाकर उसने उससे संपर्क किया और प्रॉपर्टी मीटिंग के बहाने उसे होटल बुलाया, जहां कथित रूप से यह घटना हुई।
पीड़िता ने पुलिस को सौंपा वीडियो सबूतथाने के निरीक्षक ने बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत के साथ एक वीडियो भी पुलिस को सौंपा है। आरोप है कि मुख्य आरोपी द्वारा उस पर काले जादू या ‘ब्लैक मैजिक’ जैसी गतिविधियों का प्रभाव डालने की कोशिश की गई। पुलिस ने पीड़िता का मोबाइल फोन और संबंधित वीडियो जब्त कर लिए हैं और डिजिटल सबूतों की जांच की जा रही है।
मध्य प्रदेश में कराया गया कथित निकाह और धर्मांतरणजांच के अनुसार, पीड़िता को मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा और तामिया क्षेत्र में ले जाया गया, जहां कथित तौर पर मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार कलमा पढ़वाकर उसका धर्मांतरण कराया गया। इसके बाद वहीं पर निकाह भी करवाया गया। पीड़िता का कहना है कि यह सब उसकी मर्जी के खिलाफ हुआ और उसकी सहमति नहीं ली गई थी। पुलिस इस पूरे दावे की सत्यता की जांच कर रही है।
जबरन बीफ खिलाने का भी आरोपपीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि तामिया गांव में उसे जबरन बीफ खिलाया गया। उसके अनुसार, जब उसने इसे नॉनवेज समझकर खाया तो उसे स्वाद में फर्क महसूस हुआ। इस पर मुख्य आरोपी ने उसे बताया कि यह बीफ है। पुलिस अब तामिया इलाके में स्थानीय स्तर पर जांच कर रही है और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सके।