MP Board Result 10th-12th: वेबसाइट क्रैश या स्लो होने पर ऐसे देखें रिजल्ट, जानें आसान विकल्प

मध्य प्रदेश बोर्ड (MP Board) कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) आज दोनों कक्षाओं के परिणाम घोषित करने जा रहा है। बोर्ड की ओर से रिजल्ट सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा, जिसके बाद लाखों छात्र अपना परिणाम देख सकेंगे। स्टूडेंट्स अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर चेक कर पाएंगे। ऐसे में यह सवाल भी अहम हो जाता है कि अगर वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक के कारण वह धीमी हो जाए या क्रैश कर जाए, तो उस स्थिति में रिजल्ट कैसे देखा जा सकता है?

रिजल्ट जारी होने के बाद कई बार आधिकारिक वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक आ जाता है, जिससे साइट खुलने में दिक्कत या देरी हो सकती है। ऐसी स्थिति में छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है। एमपी बोर्ड का परिणाम देखने के लिए डिजिलॉकर और उमंग ऐप जैसे वैकल्पिक प्लेटफॉर्म भी उपलब्ध कराए जाते हैं, जहां आसानी से रिजल्ट चेक किया जा सकता है। ये डिजिटल प्लेटफॉर्म छात्रों को बिना किसी परेशानी के परिणाम देखने की सुविधा देते हैं।
डिजिलॉकर पर MP Board Result कैसे चेक करें?

सबसे पहले digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं या मोबाइल में DigiLocker ऐप खोलें।
इसके बाद अपने मोबाइल नंबर या ईमेल ID और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
लॉगिन करने के बाद “Education” या मार्कशीट सेक्शन में जाएं।
वहां MP Board 10वीं या 12वीं रिजल्ट का विकल्प चुनें।
अब अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरें।
जानकारी सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
रिजल्ट को ध्यान से चेक करें और भविष्य के लिए सेव या डाउनलोड कर लें।

इन वेबसाइट्स पर भी देख सकते हैं रिजल्ट:

mpbse.nic.in
mpbse.mponline.gov.in
digilocker.gov.in
umang.gov.in