इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में बेटे को खो चुके परिवार के घर में हाल ही में जन्मी नन्हीं किलकारियों ने गम को कुछ पल के लिए खुशी में बदल दिया है। राजा की हत्या के लगभग 8-9 महीने बाद उसके बड़े भाई सचिन रघुवंशी के घर बेटे का जन्म हुआ है। परिवार इसे राजा की वापसी मान रहा है और नवजात का नाम भी ‘राजा’ रखा गया है। इस पीछे एक अद्भुत संयोग भी है, जिसे परिजन चमत्कार की तरह देख रहे हैं।
जन्म और संयोगपरिवार का कहना है कि जिस दिन राजा की हत्या हुई थी, वह ग्यारस का दिन था और समय दोपहर 2:40 बजे का था। इसी प्रकार, सचिन रघुवंशी के बेटे का जन्म भी ग्यारस के दिन हुआ और समय लगभग वही, दोपहर 2:42 बजे बताया जा रहा है। इस आश्चर्यजनक संयोग ने परिवार को विश्वास दिलाया कि भगवान की कृपा से राजा फिर से उनके बीच लौट आया है।
मां का भावुक बयानराजा की मां उमा रघुवंशी ने भावुक होकर कहा, मेरा बेटा लौट आया है। नवजात का नाम भी बिना किसी कुंडली या अन्य रीति-रिवाजों के ‘राजा’ रखा गया। उमा रघुवंशी ने बताया कि जब बच्चे को ‘राजा’ कहकर बुलाया जाता है, उसकी प्रतिक्रिया उन्हें अपने खोए बेटे की याद दिलाती है।
न्याय की लड़ाई और फास्ट ट्रैक कोर्ट की मांगवहीं, राजा के परिवार वाले अभी भी न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग की है, ताकि मुख्य आरोपी को जल्द सजा मिल सके। इस हत्याकांड की मुख्य आरोपी, पत्नी सोनम रघुवंशी, वर्तमान में जेल में बंद हैं।