नई दिल्ली: दिल्ली के द्वारका इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स की हत्या उसके ही दोस्तों ने की और शव को कई हिस्सों में काटकर बोरे में भरकर फेंक दिया। जानकारी के मुताबिक, मृतक के हाथों में सोने की अंगूठियां और गले में चेन देखकर उसके दोस्तों में लालच पैदा हुआ, जिसने इस हत्याकांड की नींव रखी।
लालच और वारदात का प्लानपुलिस की जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने मृतक शख्स को कमरे में बुलाया और पैसों और कीमती सामान की मांग की। जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई, तो उन्होंने शख्स की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को अलग-अलग टुकड़ों में काटकर बोरे में रखा गया। अपराधियों ने मृतक का मोबाइल ऑन रखकर उसके दोस्तों और रिश्तेदारों को लगातार मैसेज भेजे, ताकि ऐसा लगे कि वह जिंदा है। इसके साथ ही, पुलिस की जांच से बचने के लिए आरोपी मथुरा की ओर जाते समय अपने मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर रहे थे।
दिल्ली पुलिस का खुलासाद्वारका जिले की नारकोटिक्स टीम ने इस भयानक केस का पर्दाफाश किया। पुलिस के अनुसार, 18 फरवरी को अनुरूप गुप्ता (48 वर्ष) को उसके एक दोस्त ने बिंदापुर इलाके के किराए के कमरे में बुलाया। अगले दिन चार लोगों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।
अनुरूप गुप्ता छत्तीसगढ़ भवन में कैंटीन चलाते थे और सोने-चेन पहनने का शौक रखते थे। यही शौक उनकी मौत का कारण बना। आरोपियों ने उसके मोबाइल से लगातार संदेश भेजकर हत्या का सच छुपाने की कोशिश की।
रिश्तेदारों ने दर्ज करवाई गुमशुदगीचार दिन तक अनुरूप गुप्ता से किसी का संपर्क नहीं हुआ। 23 फरवरी को उनकी बहन ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई। आखिरी बार उन्हें छत्तीसगढ़ भवन की कैंटीन में देखा गया था। उनकी कार बाहर खड़ी थी, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि चार लोग उनकी मौत की साजिश रच रहे हैं।
रात के समय अनुरूप गुप्ता गायब हो गए। उनकी कार मथुरा टोल पर देखी गई। आरोपी इतनी सावधानी से आगे बढ़े कि मोबाइल भी साथ नहीं था, ताकि पुलिस ट्रैक न कर सके। लेकिन एक छोटी सी चूक – एक स्कूटी – ने पुलिस के लिए पूरी साजिश का सुराग खोल दिया।
हत्या का स्थल और यमुना नदी में शव फेंकनाजांच में खुलासा हुआ कि बिंदापुर के किराए के घर में ही अनुरूप गुप्ता की हत्या हुई। चार आरोपियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया और शव के टुकड़े किए। बोरों में रखकर गाड़ी में डाले गए टुकड़े रात के अंधेरे में वृंदावन की ओर ले जाए गए। रास्ते में शव के टुकड़े यमुना नदी में फेंक दिए गए।
कानून की पकड़जैसा कि अक्सर होता है, अपराधी कानून की पकड़ से बच नहीं पाए। आरोपी की स्कूटी ने पुलिस के हाथ में सुराग दे दिया। दिल्ली पुलिस ने यूपी पुलिस की मदद से यमुना नदी से शव के सभी टुकड़े बरामद कर लिए। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिनमें एक लड़की भी शामिल है।