Delhi-NCR Moon Time: आज दिल्ली-एनसीआर में करवा चौथ का चांद कब दिखेगा? जानें सिटीवाइज मूनराइज टाइम

करवा चौथ का व्रत देशभर में आज, यानी 10 अक्तूबर को मनाया जा रहा है। यह निर्जला व्रत पति की लंबी उम्र और वैवाहिक सुख-शांति के लिए रखा जाता है। इस दिन सुहागन महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक भोजन और जल से परहेज़ करती हैं और शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं। इस वर्ष करवा चौथ का चांद दिल्ली-एनसीआर में रात 8:13 बजे के आसपास दिखाई देगा। ध्यान दें कि अलग-अलग शहरों में चांद दिखाई देने का समय थोड़ा भिन्न हो सकता है।

करवा चौथ पूजा का शुभ समय

इस वर्ष चतुर्थी तिथि 9 अक्तूबर की रात 10:54 बजे से आरंभ हो चुकी है और 10 अक्तूबर को शाम 7:38 बजे तक रहेगी। पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 5:57 बजे से लेकर 7:07 बजे तक है। इस अवधि में भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और करवा माता की विधिपूर्वक पूजा करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है।

व्रत कथा का महत्व

करवा चौथ का व्रत केवल चांद देखकर ही नहीं बल्कि व्रत कथा पढ़ने या सुनने के साथ ही पूर्ण होता है। मान्यता है कि व्रत कथा का पाठ करने के बाद ही व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है और पति की लंबी आयु की कामना पूरी होती है।

दिल्ली-एनसीआर में करवा चौथ का चांद कब दिखेगा?

दिल्ली-एनसीआर में करवा चौथ का चांद रात लगभग 8:13 बजे दिखाई देगा। अलग-अलग शहरों में इसका समय इस प्रकार है:

दिल्ली: रात 08:13 बजे

नोएडा: रात 08:12 बजे

गुरुग्राम: रात 08:14 बजे

गाजियाबाद: रात 08:12 बजे (या 08:11 बजे)

फरीदाबाद: रात 08:13 बजे

अन्य प्रमुख शहरों में चंद्रोदय का समय

देश के अन्य शहरों में करवा चौथ के दिन चांद दिखने का समय इस प्रकार है:

चंडीगढ़: 8:08 PM

जम्मू: रात 8:11 बजे

लुधियाना: रात 8:11 बजे

जयपुर: 8:22 PM

देहरादून: 8:04 PM

शिमला: रात 8:06 बजे

लखनऊ: 8:02 PM

कानपुर: रात 8:06 बजे

प्रयागराज: 8:02 PM

पटना: 7:48 PM

कोलकाता: शाम 7:41 बजे

रायपुर: शाम 7:43 बजे

भोपाल: 8:26 PM

इंदौर: रात 8:33 बजे

अहमदाबाद: रात 8:47 बजे

मुंबई: 8:55 PM

चेन्नई: रात 8:37 बजे

बेंगलुरु: रात 8:48 बजे