दिल्ली-NCR में वायु गुणवत्ता और बिगड़ी, AQI 350 के पार… 'जहरीली हवा' से सांस लेने में खतरा

दिल्ली-एनसीआर में दो दिनों के हल्के सुधार के बाद राजधानी की हवा फिर से जहरीली हो गई है। शुक्रवार को दिल्ली का AQI 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गया। सुबह सात बजे आनंद विहार में एक्यूआई 329 रिकॉर्ड किया गया। राजधानी के अन्य इलाकों में भी स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिससे लोगों को सांस लेने में मुश्किल हो रही है।

दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में AQI की स्थिति

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के बवाना में सुबह सात बजे AQI 366 दर्ज किया गया। आईजीआई एयरपोर्ट पर 266 और जहांगीरपुरी में 336 AQI रिकॉर्ड हुआ। मुंडका में भी स्थिति गंभीर रही, जहां सुबह सात बजे AQI 336 था। सोनिया विहार में 326 और पंजाबीबाग में 344 एक्यूआई पाया गया।

गुरुग्राम, गाजियाबाद और नोएडा में भी वायु गुणवत्ता गंभीर

दिल्ली के पड़ोसी शहरों की बात करें तो गुरुग्राम में सुबह सात बजे AQI 290 दर्ज किया गया। गाजियाबाद के इंडिरापुरम में एक्यूआई 250 और लोनी में 311 रहा। नोएडा में सेक्टर-116 में 266 और सेक्टर-62 में 275 AQI रिकॉर्ड हुआ।

पराली जलाने का असर

विशेषज्ञों का कहना है कि पराली जलाने के कारण भी वायु गुणवत्ता में गिरावट आई है। फिलहाल, जल्द ही इस स्थिति में सुधार की संभावना कम है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि वे बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग करें और बच्चों तथा बुजुर्गों को बाहर कम भेजें।