दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत करीब दो साल से चल रहा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। 26 अगस्त को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तालकटोरा स्टेडियम में पात्र महिलाओं को योजना से जुड़े ऑफिशियल लेटर जारी करेंगी। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। लेटर मिलने के बाद लाभार्थियों के लिए भुगतान की प्रक्रिया शुरू होगी और 1 सितंबर से महिलाओं के खाते में योजना की राशि पहुंचनी शुरू हो जाएगी।
26 अगस्त को मिलेगा योजना का लेटरदिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को 26 अगस्त से आधिकारिक लेटर मिलना शुरू होगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को यह लेटर जारी करेंगी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए भी साझा की है।
लेटर जारी होने के बाद लाभार्थियों के लिए राशि ट्रांसफर करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इसके बाद 1 सितंबर से पात्र महिलाओं को योजना के तहत पैसा मिलना शुरू हो जाएगा।
₹2,500 की राशि कैसे मिलेगी?दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत मिलने वाले ₹2,500 की पूरी रकम हर महीने सीधे खाते में नहीं आएगी। योजना के दिशानिर्देशों के मुताबिक, ₹1,000 CBDC वॉलेट में दिए जाएंगे। इस राशि का इस्तेमाल खरीदारी के लिए किया जा सकता है।
वहीं, बाकी ₹1,500 की राशि RD के तौर पर जमा होती रहेगी। यह रकम तीन साल बाद एक साथ ब्याज सहित मिलेगी। यानी 36 महीने में RD के रूप में जमा होने वाली मूल राशि ₹54,000 होगी, जिसके साथ ब्याज भी मिलेगा।
किन महिलाओं को मिलेगा लाभ?योजना के लिए पात्रता की शर्तों के अनुसार:महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
परिवार की कुल सालाना आय ₹2.5 लाख तक होनी चाहिए।
एक परिवार से केवल एक महिला योजना के लिए आवेदन कर सकती है।
महिला का दिल्ली का स्थायी निवासी होना जरूरी है और उसे कम से कम 10 साल से दिल्ली में रहना चाहिए।
इन महिलाओं को नहीं मिलेगा योजना का लाभ
कुछ श्रेणियों को दिल्ली लक्ष्मी योजना से बाहर रखा गया है। इनमें वे महिलाएं शामिल हैं:जिनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज है।
जिनके तीन से ज्यादा बच्चे हैं।
जिनके परिवार की सालाना बिजली खपत 2,400 यूनिट से अधिक है।
जो स्वयं या जिनके परिवार में कोई सदस्य GST या इनकम टैक्स भरता है।
जिनके घर में कार है।
जो सरकारी नौकरी में हैं या सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त हो चुकी हैं।
इस तरह 26 अगस्त को लेटर जारी होने के बाद योजना के भुगतान की प्रक्रिया शुरू होगी और 1 सितंबर से पात्र महिलाओं को राशि मिलनी शुरू होने की बात कही गई है।
यह भी पढ़ें: 5 सितंबर को इंडिया गेट से मार्च का ऐलान, अभिजीत दीपके बोले- मैं और आशुतोष पिट चुके, अब सौरव का नंबर