दिल्ली की नई आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं के मामले में सीबीआई द्वारा दायर केस में आज बड़ी जीत मिली है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत सभी आरोपियों को पूर्ण रूप से बरी कर दिया।
कोर्ट का फैसला सुनते ही केजरीवाल भावुक हो गए और मीडिया के सामने रो पड़े। रोते हुए उन्होंने कहा, “केजरीवाल भ्रष्ट नहीं है।” यह दृश्य दिल्ली की राजनीति में एक भावनात्मक पल के रूप में देखा गया।
केजरीवाल ने क्या कहापत्रकारों से बातचीत में केजरीवाल ने कहा, “पिछले कुछ सालों से भाजपा लगातार शराब घोटाले के झूठे आरोप लगाती रही। आज कोर्ट ने सभी आरोप खारिज कर दिए और सभी आरोपियों को बरी कर दिया। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। सत्य की हमेशा जीत होती है।”
उन्होंने आगे कहा, “AAP को खत्म करने के लिए बड़े नेताओं को फर्जी मामलों में फंसाया गया। यह पूरा मामला ही झूठा था। लोग कहते थे कि केजरीवाल भ्रष्ट है, लेकिन आज अदालत ने साबित कर दिया कि ऐसा नहीं है। मैं अपने जीवन में केवल ईमानदारी कमाई है।”
केजरीवाल ने इस अवसर पर कहा, “कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि मैं, मनीष सिसोदिया और हमारी पार्टी पूरी तरह ईमानदार हैं। अच्छा काम करके सत्ता में आना चाहिए, झूठे केस कर किसी को जेल में डालना प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता।”