दिल्ली में प्रशासनिक सुधार और बेहतर गवर्नेंस को ध्यान में रखते हुए बड़ा बदलाव किया गया है। अब राजधानी में 11 जिलों की जगह 13 जिले होंगे। इस संबंध में मुख्य सचिव राजीव वर्मा ने बुधवार को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कुछ दिन पहले ही इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
नए जिलों का गठन दिल्ली नगर निगम (MCD) की वर्तमान सीमाओं के आधार पर किया गया है, ताकि स्थानीय निकाय और जिला प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित किया जा सके। इस बदलाव से प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ेगी और नागरिकों को भी सुविधा होगी।
दिल्ली के नए जिलों की पूरी सूची और उनके उप-मंडल (सब-डिवीजन):