केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर सकता है। संभावना जताई जा रही है कि अगले कुछ दिनों में परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। इस बार करीब 25 लाख छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट आने के बाद सबसे बड़ी परेशानी यह होती है कि वेबसाइट पर ट्रैफिक अधिक होने के कारण परिणाम तुरंत नहीं खुल पाता, ऐसे में छात्र DigiLocker के जरिए आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
DigiLocker पर पहले से बना लें अकाउंटCBSE रिजल्ट जारी होने से पहले ही DigiLocker ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपना अकाउंट पहले से बना लें और उसे सक्रिय कर लें। इससे रिजल्ट घोषित होते ही छात्र बिना किसी देरी के अपनी डिजिटल मार्कशीट देख सकेंगे। जिन छात्रों के पास APAAR ID उपलब्ध नहीं है, वे अपने स्कूल द्वारा दिए गए क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके ‘CBSE Services Portal’ के माध्यम से अकाउंट बना सकते हैं। वहीं जिन छात्रों की APAAR ID पहले से CBSE सिस्टम से लिंक है, उनकी मार्कशीट सीधे रिजल्ट जारी होने के बाद DigiLocker के “Issued Documents” सेक्शन में उपलब्ध हो जाएगी।
ऐसे बनाएं DigiLocker अकाउंटछात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना अकाउंट बना सकते हैं—
सबसे पहले cbseservices.digilocker.gov.in पर जाएं
होमपेज पर मौजूद “Get Started” विकल्प पर क्लिक करें
स्कूल द्वारा दिया गया 6 अंकों का एक्सेस कोड और अन्य जरूरी जानकारी भरें
अपने मोबाइल नंबर को OTP के जरिए वेरीफाई करें
वेरिफिकेशन पूरा होते ही आपका अकाउंट एक्टिवेट हो जाएगा
कब आएगा CBSE 10वीं का रिजल्ट?CBSE ने अभी तक रिजल्ट जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख या समय घोषित नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि परिणाम जल्द ही जारी किया जा सकता है। बोर्ड इस बार परिणाम जल्दी घोषित करने की तैयारी में है, क्योंकि आगे दूसरी परीक्षा प्रक्रिया भी आयोजित की जानी है। जानकारी के अनुसार, मई में 10वीं की दूसरी परीक्षा आयोजित हो सकती है। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी पहले से तैयार रखें।
यहां भी देख सकते हैं रिजल्टछात्र DigiLocker के अलावा नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स पर भी अपना परिणाम देख सकते हैं—
cbse.gov.in
results.nic.in
results.digilocker.gov.in
umang.gov.in