बिहार : नीतीश कुमार ने रचा इतिहास, 10वीं बार ली CM की शपथ, नई सरकार में बने 26 मंत्री

जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आज, 20 नवंबर, बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित इस समारोह में उन्होंने रिकॉर्ड 10वीं बार राज्य की कमान संभाली। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के कई शीर्ष नेता मौजूद रहे।

शपथ ग्रहण समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और विधायक कुलदीप धनकड़ भी उपस्थित रहे।

मंत्रियों की पूरी लिस्ट

सम्राट चौधरी

विजय कुमार सिन्हा

विजय कुमार चौधरी

बिजेंद्र प्रसाद यादव

श्रवण कुमार

मंगल पांडेय

डॉक्टर दिलीप जायसवाल

अशोक चौधरी

लेसी सिंह

मदन सहनी

नितिन नवीन

रामकृपाल यादव

संतोष कुमार सुमन

सुनील कुमार

मो. जमा खान

संजय सिंह टाइगर

अरुण शंकर प्रसाद

सुरेंद्र मेहता

नारायण प्रसाद

रमा निषाद

लखेंद्र कुमार रोशन

श्रेयसी सिंह

डॉ. प्रमोद कुमार

संजय कुमार

संजय कुमार सिंह

दीपक प्रकाश

जेडीयू का लक्ष्य: बिहार को टॉप-10 राज्यों में लाना

जदयू नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, ‘‘आज नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में राजग की नई सरकार का गठन हो रहा है। हमारा मुख्य उद्देश्य है कि बिहार को देश के 10 सर्वश्रेष्ठ राज्यों की सूची में लाया जाए। इसके लिए हम विकास की गंगा को बहते रहेंगे और राज्य के नए आयाम स्थापित करेंगे।’’

शपथ ग्रहण में शामिल केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, ‘‘बिहारवासियों को नई सरकार के गठन पर बधाई। मुझे विश्वास है कि बिहार आने वाले समय में विकसित भारत का विकास इंजन बनेगा।’’

नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर और एनडीए में वापसी

नीतीश कुमार (74) पहली बार 2000 में बिहार के मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन उनकी सरकार केवल आठ दिनों तक चली। उनका दूसरा कार्यकाल 2005 में शुरू हुआ और 2014 तक उन्होंने लगातार राज्य की कमान संभाली।

2014 के लोकसभा चुनाव में जदयू के कमजोर प्रदर्शन के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके कुछ समय बाद उन्होंने फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। जनवरी 2024 में नीतीश कुमार ने और उनकी पार्टी ने एनडीए में वापसी की थी और फिर से मुख्यमंत्री पद संभाला।