बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की नई सरकार ने मंत्रिपरिषद का गठन कर दिया है। इस बार कुल 25 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11:30 बजे पटना में आयोजित हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य शीर्ष नेताओं ने भी शिरकत की।
नई सरकार में शामिल विधायकों और उनके दलों की सूची इस प्रकार है:
सम्राट चौधरी
विजय सिन्हा
विजय कुमार चौधरी
श्रवण कुमार
मंगल पांडेय
अशोक चौधरी
लेसी सिंह
मदन सहनी
नितिन नबीन
रामकृपाल यादव
संतोष कुमार सुमन
सुनील कुमार
जमा खान
दिलीप कुमार जयसवाल
संजय सिंह टाइगर
अरुण शंकर प्रसाद
सुरेंद्र मेहता
नारायण प्रसाद
लखेंद्र कुमार
श्रेयसी सिंह
डॉक्टर प्रमोद कुमार
रमा निषाद
संजय कुमार
संजय कुमार सिंह
दीपक प्रकाश
अशोक कुमार सुमन
पार्टी वार आंकड़ों के मुताबिक, 14 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में एनडीए ने प्रचंड बहुमत प्राप्त किया। इस चुनाव में भाजपा 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी, वहीं जेडीयू ने 85 सीटें जीती। अन्य दलों में राजद 25, लोजपा (रामविलास) 19, कांग्रेस 6, एआईएमआईएम 5, हम 5 और आरएलएम 4 सीटों पर विजयी रहे।