बिहार विधानसभा चुनाव 2025: पहले फेज में शाम 5 बजे ही टूटा मतदान रिकॉर्ड, पिछली बार से अधिक वोटिंग

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के तहत गुरुवार, 6 नवंबर को 121 सीटों पर मतदान जारी रहा। इस बार शाम पांच बजे तक ही राज्य में पिछली बार की वोटिंग का रिकॉर्ड टूट गया। शाम 5 बजे तक कुल 60.13% मतदान दर्ज किया गया, जबकि पिछली बार इसी चरण में यह आंकड़ा 55.81% था।

पिछली वोटिंग की तुलना

2020 के विधानसभा चुनाव में 243 सीटों पर 58.7% मतदान हुआ था। वहीं 2015 के चुनाव में कुल मतदान दर 56.9% दर्ज की गई थी। इस बार पहले फेज के चुनाव में 18 जिलों में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

जिलेवार मतदान प्रतिशत (शाम 5 बजे तक)

बेगूसराय: 67.32%

खगड़िया: 60.65%

गोपालगंज: 64.96%

दरभंगा: 58.38%

नालंदा: 57.58%

पटना: 55.02%

भोजपुर: 53.24%

बक्सर: 55.10%

मधेपुरा: 65.74%

मुंगेर: 54.90%

मुजफ्फरपुर: 64.63%

लखीसराय: 62.76%

वैशाली: 59.45%

शेखपुरा: 52.36%

समस्तीपुर: 66.65%

सहरसा: 62.65%

सारण: 60.90%

प्रमुख उम्मीदवारों के विधानसभा क्षेत्रों में मतदान

राघोपुर (तेजस्वी यादव): 64.01%

महुआ (तेज प्रताप यादव): 54.88%

तारापुर (सम्राट चौधरी): 58.33%

लखीसराय (विजय कुमार सिन्हा): 60.51%

छपरा (खेसारी लाल यादव): 56.32%

अलीनगर (मैथिली ठाकुर): 58.05%

मोकामा (अनंत सिंह): 60.16%

भोरे (प्रीति किन्नर): 61.05%

सीवान (मंगल पांडे): 57.38%

सरायरंजन (विजय कुमार चौधरी): 70.19%

लालगंज (शिवानी शुक्ला): 60.17%

रघुनाथपुर (ओसामा शहाब): 51.18%

दोपहर 3 बजे तक के आंकड़े

बेगूसराय: 59.82%

भोजपुर: 50.07%

बक्सर: 51.69%

दरभंगा: 51.75%

गोपालगंज: 58.17%

खगड़िया: 54.77%

लखीसराय: 57.39%

मधेपुरा: 55.96%

मुंगेर: 52.17%

मुजफ्फरपुर: 58.40%

नालंदा: 52.32%

पटना: 48.69%

सहरसा: 55.22%

समस्तीपुर: 56.35%

सारण: 54.60%

शेखपुरा: 49.37%

सीवान: 50.93%

वैशाली: 53.63%