भारतीय स्पिनर Yuzvendra Chahal ने आईपीएल 2026 से पहले अपनी निजी जिंदगी और करियर को लेकर एक अहम फैसला साझा किया है। इस बार वह Punjab Kings की ओर से खेलते नजर आएंगे और टूर्नामेंट से पहले अपनी फिटनेस पर खास ध्यान दे रहे हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की कोशिशों में जुटे चहल ने AB de Villiers के यूट्यूब शो पर बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने शराब पीना पूरी तरह छोड़ दिया है। उन्होंने खुलासा किया कि पिछले 6 महीनों से उन्होंने शराब को हाथ तक नहीं लगाया है। यह सुनकर डिविलियर्स ने भी उनकी तारीफ करते हुए तालियां बजाईं।
फिटनेस बनी सबसे बड़ी प्राथमिकता35 वर्षीय चहल के लिए अब फिटनेस सबसे बड़ी चुनौती बन चुकी है, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए खुद पर काफी काम किया है। उन्होंने कहा, “मैंने शराब पीना छोड़ दिया है। पिछले छह महीनों से मैंने इसे छुआ तक नहीं है। अब मेरी उम्र 35 साल हो चुकी है, इसलिए मुझे अपनी सेहत और फिटनेस का ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। मैं अपनी टीम के लिए 150 प्रतिशत देना चाहता हूं।”
उन्होंने आगे कहा कि एक सीनियर खिलाड़ी होने के नाते उनकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। वह चाहते हैं कि टीम के युवा खिलाड़ी उनसे प्रेरणा लें और उनके अनुभव से कुछ सीखें।
पिछले सीजन की हार का जिक्रचहल ने पिछले आईपीएल सीजन के फाइनल की यादें भी साझा कीं और बताया कि टीम को एक अहम खिलाड़ी की कमी महसूस हुई थी। उन्होंने कहा कि अगर Marco Jansen फाइनल में मौजूद होते, तो नतीजा अलग हो सकता था।
गौरतलब है कि जानसेन फाइनल से पहले ही अपनी राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़ने के लिए लौट गए थे, क्योंकि उन्हें ICC World Test Championship की तैयारी करनी थी। पिछले सीजन में पंजाब की टीम खिताब के बेहद करीब पहुंची थी, लेकिन फाइनल में Royal Challengers Bangalore ने उन्हें 6 रन से हरा दिया।
चहल के मुताबिक, जानसेन ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी की थी और निचले क्रम में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी टीम के लिए काफी अहम साबित हुई थी।
चोट से जूझते रहे चहलचहल ने पहली बार यह भी बताया कि पिछले सीजन के अंत में वह चोट से परेशान थे। उन्होंने खुलासा किया कि Kolkata Knight Riders के खिलाफ मुकाबले के बाद उनकी पसलियों में फ्रैक्चर हो गया था। इसके अलावा उनकी उंगली (नकल) में भी चोट थी, जिसने उनके प्रदर्शन को प्रभावित किया।
उन्होंने स्वीकार किया कि इन चोटों की वजह से वह सेमीफाइनल और फाइनल जैसे अहम मुकाबलों में अपनी सामान्य लेग-स्पिन गेंदबाजी नहीं कर पाए थे।
अब नजरें नए लक्ष्य परअब चहल ने पूरी तरह से फिटनेस पर फोकस करने का फैसला किया है। उनका लक्ष्य है कि वह पूरी तरह फिट होकर टीम में वापसी करें और पंजाब किंग्स को उनका पहला आईपीएल खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाएं।