World Cup 2023: अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट के नए सिक्सर किंग बने रोहित शर्मा, क्रिस गेल को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान व ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट के नए सिक्सर किंग बन गए। अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में 3 छक्के लगाते ही उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम पर दर्ज था, लेकिन वह दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

वहीं इस मैच में अपना पहला छक्का लगाते ही रोहित शर्मा ने वनडे वर्ल्ड कप में अपने 1000 रन 19 पारियों में पूरे कर लिए। इस मैच में रोहित शर्मा ने 30 गेंदों पर चौके के साथ अपना अर्ध शतक पूरा किया और इस दौरान 2 छक्के और 7 चौके लगाए।

रोहित शर्मा अब वर्ल्ड क्रिकेट के नए सिक्सर किंग बन गए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ तीन छक्के लगाते ही उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम पर दर्ज कर लिया। रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर के 472वीं पारी में क्रिस गेल को पीछे छोड़ सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया जबकि क्रिस गेल ने 551 पारियों में 553 छक्के लगाए थे।



इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 3 बल्लेबाज

रोहित शर्मा- 472 पारी – 554 छक्के (खबर लिखे जाने तक)

क्रिस गेल- 551 पारी – 553 छक्के

शाहिद अफरीदी- 508 पारी – 476 छक्के

विश्व कप में भारत के लिए सबसे तेज 50 रन

26 गेंद – सचिन बनाम बारमुडा (2007)

30 गेंद – रोहित बनाम अफगानिस्तान (2023)

32 गेंद – संदीप बनाम इंग्लैंड (1983)

33 गेंद – सचिन बनाम दक्षिण अफ्रीका (2011)

34 गेंद – रोहित बनाम पाकिस्तान (2019)