राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी लगातार अपने प्रदर्शन से क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोर रहे हैं। महज 15 साल की उम्र में वह IPL 2026 में हर मुकाबले के साथ नए रिकॉर्ड अपने नाम करते जा रहे हैं। रविवार, 24 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए बेहद अहम मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। हालांकि इस मैच में उनका बल्ला ज्यादा देर नहीं चला और वह केवल 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, लेकिन इन चंद रनों ने भी उन्हें इतिहास के पन्नों में जगह दिला दी।
वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस करो या मरो मुकाबले में फैंस को उम्मीद थी कि वैभव एक बार फिर चौके-छक्कों की बारिश करेंगे और राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाएंगे। टीम ने मुकाबला जीतकर प्लेऑफ में जगह जरूर बना ली, लेकिन वैभव की पारी छोटी रही। इसके बावजूद उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो अब तक दुनिया के किसी भी टीनएजर बल्लेबाज के नाम नहीं था।
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टीनएजर बनेमुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से पहले वैभव सूर्यवंशी के नाम IPL 2026 में 13 मैचों में 579 रन दर्ज थे। जैसे ही उन्होंने इस मैच में 4 रन पूरे किए, उनके कुल रन 583 तक पहुंच गए और इसी के साथ उन्होंने एक टी20 टूर्नामेंट या सीरीज में बतौर टीनएजर सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
इससे पहले यह उपलब्धि भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल के नाम थी। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2019/20 में कर्नाटक की ओर से खेलते हुए 580 रन बनाए थे। अब वैभव सूर्यवंशी ने उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया है।
एक और बड़ी उपलब्धि से सिर्फ 21 रन दूरराजस्थान रॉयल्स के प्लेऑफ में पहुंचने के बाद वैभव सूर्यवंशी को कम से कम एक और मुकाबला खेलने का मौका मिलेगा। ऐसे में उनके पास एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा अवसर है।
अगर वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में 21 रन बनाने में सफल रहते हैं, तो वह किसी भी टी20 टूर्नामेंट में बतौर टीनएजर 600 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।
प्लेयर - टीम - मैच - रन - टूर्नामेंट - एडिशनवैभव सूर्यवंशी - राजस्थान रॉयल्स - 14* - 581* - IPL - 2026
देवदत्त पडिक्कल - कर्नाटक - 12 - 580 - सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी - 2019/20
तिलक वर्मा - मुंबई इंडियंस - 14 - 397 - IPL - 2022
लुआन-ड्रे प्रीटोरियस - पार्ल रॉयल्स - 12 - 397 - SA20 - 2024/25
विल स्मीड - समरसेट - 14 - 385 - वाइटैलिटी ब्लास्ट (इंग्लैंड में) - 2021
गुस्ताव मैककॉन - फ्रांस - 5 - 377 - ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप सब रीजनल यूरोप क्वालिफायर ग्रुप B (फिनलैंड में) - 2022
प्लेऑफ में भिड़ेंगी ये टीमेंराजस्थान रॉयल्स IPL 2026 प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन चुकी है। अब एलिमिनेटर मुकाबले में उनका सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। वहीं डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।
प्लेऑफ मुकाबले धर्मशाला के खूबसूरत मैदान पर खेले जाएंगे। क्वालीफायर-1 जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम को क्वालीफायर-2 के जरिए फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा। क्वालीफायर-2 में उसका सामना एलिमिनेटर जीतने वाली टीम से होगा।
IPL 2026 प्लेऑफ शेड्यूल26 मई – क्वालीफायर-1
27 मई – एलिमिनेटर
29 मई – क्वालीफायर-2
31 मई – फाइनल