स्वर्णिम इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा का फेवरेट फूड है ब्रेड ऑमलेट, जीत के बाद ईनाम के तौर पर पसंद है मीठा खाना

जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने भारत को टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड जिताकर 121 साल का इंतजार खत्म कर दिया है। न्होंने फाइनल में 87.58 मीटर का थ्रो किया और सीधे गोल्ड पर निशाना साधा। ओलिंपिक गेम्स में 13 साल बाद भारत को किसी इवेंट में गोल्ड मेडल मिला है। इससे पहले 2008 में बीजिंग ओलिंपिक निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने गोल्ड जीता था। बिंद्रा ने 10 मीटर एयर राइफल इवेंट का गोल्ड अपने नाम किया था। नीरज चोपड़ा के गोल्ड जीतने के बाद अब सब यह जानना चाहते है कि आखिर वे ऐसा क्या खाते है कि उनकी फिटनेस मजबूत हुई और इसके चलते उन्होंने यह कमाल कर दिखाया तो इसका जवाब हम आपको बताते है - नीरज ब्रेड ऑमलेट खाना पसंद करते हैं। जीत के बाद नीरज को मीठा खाना बेहद पसंद है। हाल ही में सॉलमन फिश को उन्होंने अपनी डाइट में शामिल किया।

आइए जानते हैं नीरज चोपड़ा को क्या खाना पसंद है?

- नीरज को ब्रेड ऑमलेट खाना पसंद है। हफ्ते में किसी भी समय ब्रेड ऑमलेट खा सकते हैं।
- नीरज गोलगप्पे के भी शौकीन हैं। उनका कहना है कि इसे खाने में कोई खास नुकसान नहीं है।
- नीरज अपने लिए नमकीन चावल कूक करना पसंद करते हैं।
- टूर्नामेंट के दौरान सलाद और फल खाना पसंद करते हैं।
- किसी देश में टूर्नामेंट के दौरान उसी देश का खाना खाना पसंद करते हैं।
- दूसरे देश के खिलाड़ियों को भारतीय खाने के रूप में चिकन करी या बटर चिकन खाने की सलाह देते हैं।
- जीत के बाद ईनाम के तौर पर मीठा खाना पसंद है। हालांकि अक्सर मीठे से दूर ही रहते हैं।
- हाल ही में अपने खाने में सॉलमन फिश को शामिल किया है।
- प्रैक्टिस के दौरान फ्रूट जूस पीना पसंद करते हैं।