T-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने सूर्य कुमार, विराट कोहली को छोड़ा पीछे

सूर्यकुमार ने विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। सूर्या ने सिर्फ 57 पारियों में कुल 123 छक्के लगाए हैं। रोहित 140 पारियों में 182 छक्के के साथ टी20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं। विराट ने 107 पारियों में 117 छक्के लगाए हैं।

भारत के लिए T20I में सर्वाधिक छक्के:


182 - रोहित शर्मा (140 पारी)

123 - सूर्यकुमार यादव (57 पारी)

117 - विराट कोहली (107 पारी)

99 - केएल राहुल (68 पारी)

74 - युवराज सिंह (51 पारी)

वहीं, भारत के लिए किसी एक टी20 पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भी सूर्य कुमार का जलवा है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 100 रन की पारी में कुल आठ छक्के लगाए। भारत के लिए किसी एक टी20 पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड हिटमैन के नाम है। उन्होंने 2017 में इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ 10 छक्के लगाए थे। वहीं, सूर्या ने 2023 में राजकोट में श्रीलंका के खिलाफ एक पारी में नौ छक्के लगाए थे। केएल राहुल ने 2017 में इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ आठ छक्के लगाए थे। वहीं राहुल के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर सूर्या हैं, जिन्होंने इस मैच में आठ छक्के लगाए।

भारत के लिए एक T20I पारी में सर्वाधिक छक्के:

10 - रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका, इंदौर, 2017

9 - सूर्यकुमार यादव बनाम श्रीलंका, राजकोट, 2023

8 - केएल राहुल बनाम श्रीलंका, इंदौर, 2017

8 - सूर्यकुमार यादव बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहानिसबर्ग, 2023