टीम इंडिया के गब्बर यानी शिखर धवन अपने अफेयर को लेकर खुलकर सामने आ चुके हैं। उन्होंने कुछ समय पहले ही इस बात की पुष्टि कर दी थी कि वो आयरलैंड की रहने वाली सोफी शाइन को डेट कर रहे हैं। अब शिखर धवन उनके घर यानी अपने संभावित ससुराल भी हो आए हैं। इस ट्रिप की खूबसूरत तस्वीरें खुद सोफी शाइन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जिन्हें देख हर कोई यही कह रहा है– ‘वाह, क्या शानदार लम्हे थे!’
गर्लफ्रेंड के देश आयरलैंड में बिताए दिल को छू लेने वाले पलसोफी शाइन ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें शिखर धवन और उनका परिवार बेहद करीबी अंदाज में नज़र आ रहा है। समंदर के किनारे टहलते हुए, झरनों के बीच मस्ती करते हुए और रेस्टोरेंट या किसी पब में साथ बैठते हुए ये तस्वीरें हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ले आती हैं। एक फोटो में सोफी के पिता यानी शिखर धवन के होने वाले ससुर जी भी नज़र आ रहे हैं, जो इस रिश्ते की गर्मजोशी को और बढ़ा रही हैं।
‘जहां दिल को सुकून मिले, वही असली मंज़िल है’ – धवन की दिल को छू लेने वाली पोस्टशिखर धवन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो आयरलैंड के शांत वातावरण का आनंद ले रहे थे। उन्होंने इस तस्वीर के साथ लिखा था– जहां दिल शांत हो जाए, वही तो असली सफर है। यह पोस्ट उनके और सोफी के रिश्ते की गहराई को बयां करती है।
आबू धाबी में काम करती हैं सोफी, अब इंडिया भी लगने लगा है अपनासोफी शाइन पेशे से एक बैंकिंग प्रोफेशनल हैं और फिलहाल आबू धाबी में नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में सेकंड वाइस प्रेसीडेंट के पद पर कार्यरत हैं। लेकिन अब जब उनका रिश्ता शिखर धवन से इतना आगे बढ़ चुका है, तो भारत भी उनके लिए दूसरे घर जैसा बनता जा रहा है।
दुबई से शुरू हुई थी ये लव स्टोरीशिखर धवन और सोफी शाइन की पहली मुलाकात दुबई में हुई थी। उस पहली मुलाकात ने ही दोनों के दिलों में एक खास जगह बना दी थी। धीरे-धीरे दोनों नज़दीक आए और फिर हर बड़े इवेंट, हर खास मौके पर साथ दिखाई देने लगे। अब इनकी बॉन्डिंग देखकर फैन्स यही उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही शादी की खबर भी सुनने को मिलेगी।